comscore

WhatsApp के लिए आया अपडेट, ओरिजनल क्वालिटी में फोटो शेयर करने के साथ मिल रही कई नई सुविधाएं

WhatsApp ने iOS के लिए अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के साथ ग्लोबली मीडिया फाइल को डॉक्यूमेंट के रूप में ओरिजनल क्वालिटी में शेयर करने की सुविधा मिल रही है।

Published By: Mona Dixit | Published: Dec 04, 2023, 08:12 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • WhatsApp के डॉक्यूमेंट सेक्शन में मिल रहा नया ऑप्शन।
  • अपडेट के साथ iOS यूजर्स को मिल रही कई सुविधाएं।
  • अब फोटो और वीडियो शेयर करते समय उनकी क्वालिटी खराब नहीं होगी।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए ऐप को और भी उपयोगी बनाने के लिए अपडेट जारी किया है। अपडेट के साथ ग्लोबल स्तर पर इंस्टेट मैसेजिंग ऐप में कई नई सुविधाएं पेश की गई हैं। Meta के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने ग्लोबली एक फीचर रोल आउट किया है, जिसकी मदद से अब यूजर्स किसी भी मीडिया यानी फोटो और वीडियो को फाइल के रूप में ओरिजनल क्वालिटी में शेयर कर पाएंगे। इस फीचर को iOS के लिए जारी ग्लोबली रिलीज हुए नए अपडेट के साथ पेश किया है। इसके अलावा, ऑफिशियल चेंजलॉग में और भी कई नए फीचर्स के बारे में जानकारी दी गई है। आइये, डिटेल में जानने के जानते हैं। news और पढें: इंतजार खत्म! भारत में Instagram Plus, WhatsApp Plus और Facebook Plus पेड सब्सक्रिप्शन लॉन्च, जानें कीमत और Exclusive फीचर्स

WhatsApp अपडेट के साथ मिल रही ये सुविधाएं

WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, हाल में App Store पर iOS के लिए रिलीज हुए 23.24.73 update के साथ ग्लोबल स्तर पर कई नई सुविधाएं यूजर्स को मिल रही है। इस अपडेट के साथ सभी यूजर्स के लिए उस फीचर को भी रोल आउट कर दिया गया है, जिसका वे काफी समय से इंतजार कर रहे थे। नए फीचर की मदद से अब व्हाट्सऐप के जरिए फोटो और वीडियो को उसकी ओरिजनल क्वालिटी में शेयर कर पाएंगे। news और पढें: WhatsApp से काफी आगे है Telegram! ये फीचर्स बनाते हैं इसे खास

ऑफिशियल चेंजलॉग में बताया गया है कि व्हाट्सऐप बड़े ग्रुप्स में सभी को कॉल किए बिना वॉयस चैट शुरू करने की सुविधा जारी कर रहा है। इसके अलावा, कंपनी अब चैट में नए बबल ला रहा है। इसकी मदद से यूजर्स मिस, चल रही और पूरी हुई कॉल की हिस्ट्री देखने में मदद मिलेगी। इतना ही नहीं, आपके अवतार का यूज करके स्टेटस अपडेट पर रिएक्शन करने की सुविधा मिलेगी। news और पढें: WhatsApp की सीक्रेट ट्रिक, ऐसे छिपाएं Locked Chats

डॉक्यूमेंट के रूप में आसानी से शेयर कर पाएंगे फोटो

WhatsApp ओरिजनल क्वालिटी वाले फोटो और वीडियो को डॉक्यूमेंट के रूप में आसानी से शेयर करने के लिए भी एक नया फीचर पेश कर रहा है ताकि उन्हें करते समय उनकी क्वालिटी खराब न हो।

कैसे करें यूज?

इस फीचर को यूज करने के लिए आपको चैट शेयर शीट ओपन करनी होगी। उसके बाद मैसेज बार के लेफ्ट साइड में दिए गए + आइकन पर क्लिक करें। फिर डॉक्यूमेंट सेक्शन को ओपन करें। अब यहां आपको फोटो या वीडियो चुनें का ऑप्शन सिलेक्ट करना होगा। यहां से सिलेक्ट की गई फोटो और वीडियो को शेयर करने पर वे ओरिजनल क्वालिटी में शेयर होंगी।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

अगर आपको यह फीचर अपने अकाउंट के लिए नहीं मिल रहा है तो पेरशान न हों। आगे आने वाले दिनों में जल्द ही आप भी इसका यूज कर पाएंगे। इसका यूज करने के लिए आपको App Store से व्हाट्सऐप के लेटेस्ट अपडेट को इंस्टॉल करना होगा।