Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Nov 24, 2023, 02:57 PM (IST)
WhatsApp में प्राइवेसी के लिए कई फीचर्स मिलते हैं। यूजर्स कई तरह से अपने अकाउंट को प्राइवेट और सिक्योर रख सकते हैं। Meta के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप सिर्फ एंड्रॉयड और iOS यूजर्स को ही नहीं बल्कि डेस्कटॉप या लेपटॉप पर यूज कर रहे व्हाट्सऐप वेब यूजर्स को भी कई प्राइवेसी फीचर देता है। क्या आपको पता है कि आप ऐप की तरह वेब वर्जन पर भी स्क्रीन लॉक लगा सकते हैं। कई लोग ऑफिस में काम के चलते अपने व्हाट्सऐप अकाउंट को लैपटॉप पर ओपन रखते हैं। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला
ऐसा में उन्हें हमेशा एक डर सताए रहता है कि कहीं कोई उनके न होने पर व्हाट्सऐप का यूज न कर लें। कई बार हम जल्दी में भी लैपटॉप लॉक करना भी भूल जाते हैं। ऐसे में भी व्हाट्सऐप का मिस यूज हो सकता है। ऐसे स्थिति से बचने के लिए आपको व्हाट्सऐप वेब पर भी स्क्रीन लॉक लगाना चाहिए। अगर आपको इसका तरीका नहीं पता है तो यह आर्टिकल पढ़ें। यहां इसकी पूरी प्रोसेस दी गई है। आइये, जानते हैं। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!
अब जब भी आप व्हाट्सऐप यूज करने के लिए उसके टैब पर आएंगे तो आपको वह पासकोड चलना होगा। और पढें: WhatsApp Boss Scam: स्कैमर्स के निशाने पर हैं नौकरीपेशा लोग, .ZIP files भूलकर भी न करें डाउनलोड