Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Aug 27, 2023, 08:40 AM (IST)
WhatsApp यूजर्स जल्द ओरिजनल क्वालिटी में फोटो और वीडियो भेज पाएंगे। Meta के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने हाल में HD क्वालिटी वीडियो सपोर्ट व्हाट्सऐप के लिए रिलीज किया है। इससे पहले यूजर्स को HD फोटो भेजने की सुविधा मिली थी। इसका मतलब है कि अब व्हाट्सऐप के जरिए यूजर्स HD क्वीलिटी में फोटो और वीडियो शेयर कर सकते हैं। इसके बाद अब व्हाट्सऐप एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जो यूजर्स को ओरिजनल क्वालिटी में फोटो और वीडियो शेयर करने की सुविधा देगा। डिटेल के लिए आगे पढ़ें। और पढें: इंतजार खत्म! भारत में Instagram Plus, WhatsApp Plus और Facebook Plus पेड सब्सक्रिप्शन लॉन्च, जानें कीमत और Exclusive फीचर्स
व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp beta for Android 2.23.18.12 update से पता चला है कि कंपनी ओरिजनल क्वालिटी में फोटो और वीडियो शेयर करने के लिए फीचर लाने की तैयारी कर रही है। इसे भविष्य में आने वाले ऐप के अपडेट के साथ जारी किया जाएगा। फिलहाल, यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है। और पढें: WhatsApp से काफी आगे है Telegram! ये फीचर्स बनाते हैं इसे खास
रिपोर्ट में स्क्रीनशॉट दिया गया है। इसमें Documents सेक्शन में एक नया एंट्री पॉइंट देखने को मिल रहा है। यह यूजर्स को Gallery में से फोटो और वीडियो सिलेक्ट करने का ऑप्शन दे रहा है। बता दें कि फोटो और वीडियो अभी भी डॉक्यूमेंट के रूप में शेयर किए जा सकते हैं, लेकिन व्हाट्सऐप अब यूजर्स को कई मेनू या फोल्डरों के जरिए नेविगेट किए बिना गैलरी से मीडिया का सिलेक्ट करने की सुविधा देगा। इससे डॉक्यूमेंट के रूप में फोटो और वीडियो शेयर करना आसान हो जाएगा। और पढें: WhatsApp की सीक्रेट ट्रिक, ऐसे छिपाएं Locked Chats
ध्यान रखें कि अभी ओरिजनल क्वालिटी में फोटो और वीडियो शेयर करने का फीचर डेवलपमेंट के अधीन है। इसे भविष्य में आने वाले ऐप के अपडेट के साथ टेस्टिंग के तौर पर पहले कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया जाएगा।
उसके बाद WhatsApp के सभी यूजर्स के लिए यह फीचर रोल आउट होगा। इसका मतलब है कि यूजर्स को अभी व्हाट्सऐप के जरिए ओरिजनल क्वालिटी में फोटो और वीडियो शेयर करने के लिए थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। फिलहाल, वे HD क्वालिटी में फोटो और वीडियो शेयर कर सकते हैं।