Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Aug 26, 2023, 08:59 AM (IST)
WhatsApp लगातार नए-नए फीचर्स लेकर आ रहा है। हाल में Meta के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने HD वीडियो शेयर करने की सुविधा अनाउंस की है। अब कंपनी एक नए फीचर Avatar Reply- Status Update पर काम कर रही है। नाम से ही पता चल रहा है कि इसे स्टेटस अपडेट के लिए लाया जा रहा है। नए फीचर की मदद से यूजर्स स्टेटस पर अवतार के जरिए रिएक्शन या रिप्लाई दे पाएंगे। व्हाट्सऐप के लिए आए अपडेट में इस अपकमिंग फीचर की जानकारी मिली है। यह अभी डेवलपमेंट फेज में है। आइये, डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ते हैं। और पढें: WhatsApp का बदलने वाला है लुक, अब Instagram की तरह टॉप पर दिखेंगे दोस्तों के Status! रहें तैयार
व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में इस फीचर की जानकारी मिली है। रिपोर्ट के अनुसार, लेटेस्ट WhatsApp beta for Android 2.23.18.9 update से पता चला है कि व्हाट्सऐप एक अवतार रिप्लाई फीचर लेकर आ रहा है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ जारी किया जाएगा। और पढें: WhatsApp से कैसे करें मोबाइल रिचार्ज, जानें आसान तरीका
रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसमें नए फीचर को देखा जा सकता है। स्क्रीनशॉट के अनुसार, जब भी स्टेटस पर रिप्लाई देने के लिए क्लिक करेंगे तो आपको इमोजी और अवतार के दो टैब दिखेंगे। अगर आप अवतार भेजना चाहते हैं तो उसके टैब पर क्लिक करें। आपके सामने आठ अवतार आ जाएंगे। आप किसी पर भी क्लिक करके उसे भेज सकेंगे।
यह फीचर बिल्कुल उसी तरह काम करेगा, जिस तरह से स्टेटस पर इमोजी रिप्लाई फीचर करता है। अभी यूजर्स को व्हाट्सऐप स्टेटस पर रिप्लाई करने के लिए केवल आठ इमोजी का ऑप्शन मिलता है। यह फीचर स्टेटस पर रिप्लाई करने के यूजर्स एक्पीरियंस को और भी मजेदार बना देगा।
ध्यान रखें कि फिलहाल यह डेवलपमेंट के अधीन है। भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ इसे जारी किया जाएगा। स्टेबल वर्जन पर इसका यूज करने के लिए अभी यूजर्स को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
बता दें कि हाल में कंपनी ने WhatsApp के लिए HD Videos सपोर्ट रोल आउट करना शुरू कर दिया है। इसका मतलब है कि अब यूजर्स फोटो के साथ-साथ HD वीडियो भी शेयर पाएंगे। कई यूजर्स को सेंड करने के लिए वीडियो सिलेक्ट करते समय स्क्रीन पर ऊपर HD का ऑप्शन मिलने लगा है।