Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Mar 08, 2024, 01:32 PM (IST)
WhatsApp में कई प्राइवेसी फीचर मिलते हैं। यूजर्स अपनी सुविधा के अनुसार, प्रोफाइल फोटो, स्टेटस और ऑनलाइन स्टेट्स पर प्राइवेसी लगा सकते हैं। इसके अलावा भी लोकप्रिय इंस्टेंट प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप में कई सुविधाएं मिलती हैं। अब कंपनी एक ऐसा नया फीचर लाने पर काम कर रहा है, जिसकी मजज से यूजर यह सिलेक्ट कर पाएंगे कि वे किसको उनका अवतार स्टिकर के तौर पर यूज करने की सुविधा देना चाहते हैं। इसका मतलब है कि इस फीचर के आने के बाद हर कोई आपके अवतार को अपने स्टिकर्स में यूज नहीं कर पाएगा। आइये, इसके बारे में जानते हैं। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला
गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.24.6.8 update से पता चला है कि कंपनी एक नए प्राइवेसी फीचर पर काम कर रही है। इससे यूजर्स सिलेक्ट कर पाएंगे कि कौन उनके अवातार को अपने स्टिकर्स में यूज कर सकता है। व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में इस फीचर की जानकारी दी है। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!
रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसमें अपकमिग फीचर किस तरह से काम करेगा, यह साफ-साफ दिखाई दे रहा है। स्क्रीनशॉट के मुताबिक, यूजर्स को फीचर आने के बाद एक नया Avatar Stickers सेक्शन मिलेगा। इसमें तीन ऑप्शन My Contacts, Selected Contacts औप Nobody दिए जाएंगे। यूजर्स इनमें से कोई भी एक ऑप्शन सिलेक्ट कर पाएंगे। यह प्रोफाइल फोटो, स्टेट्स और ऑनलाइन स्टेट्स के लिए प्राइवेसी सेट करने जैसा ही है। और पढें: WhatsApp Boss Scam: स्कैमर्स के निशाने पर हैं नौकरीपेशा लोग, .ZIP files भूलकर भी न करें डाउनलोड
ध्यान रखें अभी WhatsApp का यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है। इसे पहले टेस्टिंग के तौर पर बीटा यूजर्स के लिए लाया जाएगा। उसके बाद स्टेबल वर्जन पर सभी के लिए जारी होगा। इसका मतलब है कि व्हाट्सऐप के इस फीचर के लिए अभी लोगों को थोड़ा और इंतजार करना होगा।
व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए ऐप को और भी उपयोगी बनाने के लिए कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है। कुछ की टेस्टिंग शुरू हो गई है और कई सुविधाएं अभी डेवलपमेंट फेज में है। ऐप के लिए अलावा कंपनी वेब यूजर्स के लिए विभिन्न नई सुविधाएं लाने पर काम कर रही है।