Written By Mona Dixit
Written By Mona Dixit
Edited by Mona Dixit |Published: Mar 27, 2025, 11:07 AM (IST)
WhatsApp में एक ऐसा फीचर आने वाला है, जो यूजर्स को स्टेटस अपडेट से मैसेज करने की सुविधा देगा। पिछले काफी समय से लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग स्टेटस अपडेट को बेहतर बनाने के लिए कई धमाकेदार फीचर्स लेकर आ रहा है। अब यह एक और अपकमिंग सुविधा यूजर्स के लिए स्टेटस अपडेट को और भी मजेदार बना देगा। इस फीचर की डिटेल के लिए नीचे पढ़ें।
WhatsApp के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WAbetainfo ने WhatsApp Send Message- Status Updates फीचर की डिटेल शेयर की है। वेबसाइट की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.25.9.6 update से पता चला है कि कंपनी एक नए फीचर पर काम कर रही है। इससी मदद से अब यूजर्स किसी भी कॉन्टैक्ट को सीधा स्टेटस अपडेट से मैसेज कर पाएंगे।
रिपोर्ट में दिए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार, कुछ बीटा टेस्टर्स को एक नया शॉर्टकट मिलने वाला है। इससे ऐसे कॉन्टेक्ट की चैट को जल्दी से ओपन कर सकते है, जिन्होंने स्टेटस अपडेट लगाया हुआ है।
शॉर्टकट पर बस टैप करके आप बिना किसी अतिरिक्त स्टेप के तुरंत चैट विंडो पर जा सकते हैं, जिससे बातचीत तेज और आसान हो जाती है। पहले यूजर्स को स्टेटस अपडेट स्क्रीन को छोड़ना पड़ता था, फिर चैट लिस्ट में कॉन्टैक्ट का नाम सर्च करना पड़ता था, और मैन्युअल रूप से चैट ओपन करनी होती थी। इसमें थोड़ा समय लगता है। इससे आप आसानी से किसी को भी मैसेज कर सकते हैं।
हालांकि, फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है। इस पहले बीटा टेस्टर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा। सफल टेस्टिंग के बाद इस फीचर को Meta स्टेबल वर्जन पर सभी यूजर्स के लिए रोल आउट करेगा। कंपनी और भी कई दमदार फीचर्स ला रही है। इनमें से कुछ टेस्टिंग में हैं और कुछ को बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया गया है।