Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Mar 25, 2025, 11:22 AM (IST)
WhatsApp अपने यूजर्स के लिए ऐप को और भी मजेदार बनाने के लिए कई नए फीचर्स लेकर आता रहता है। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप एक और नए फीचर पर काम कर रहा है। यह फीचर ग्रुप मेंबर्स को ग्रुप इंवाइट लिंक को एक्सेस करने सुविधा देगा। ग्रुप परमिशन सेक्शन में एक नया ऑप्शन मिलेगा, जिसकी मदद से ग्रुप मेंबर्स को इंवाइट ग्रुप लिंक को एक्सेस करने की सुविधा को इनेबल किया जा सकेगा। आइये, फीचर के बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला
WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.25.9.2 update से पता चला है कि कंपनी ग्रुप मंबर्स को ग्रुप इंवाइट लिंक को एक्सेस करने की सुविधा देगा। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!
रिपोर्ट में दिए गए स्क्रीनशॉट में यह सुविधा साफ-साफ दिखाई दे रही है। इस फीचर के आने के बाद ग्रुप एडमिन को यह तय कर पाएंगे कि उनके ग्रुप के मेबर्स की ग्पुप इंवाइट लिंक तक पहुंच होगी या नहीं। ध्यान रखें कि फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है। इसे भविष्य में आने वाले ऐप के अपडेट के साथ जारी किया जाएगा। और पढें: WhatsApp Boss Scam: स्कैमर्स के निशाने पर हैं नौकरीपेशा लोग, .ZIP files भूलकर भी न करें डाउनलोड
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी ग्रुप इंवाइट लिंक प्राइवेट हैं और केवल ग्रुप एडमिन ही उन्हें एक्सेस कर सकते हैं। यदि कोई नॉन-एडमिन यूजर किसी को ग्रुप में करना चाहता है तो उसे एडमिन से लिंक मांगना होगा। हालांकि, इस फीचर के बाद इसकी जरूरत नहीं होगा। अगर एडमिन चाहे तो ग्रुप के मेंबर्स भी बिना एडमिन के ग्रुप इंनवाइट के जरिए किसी को भी ग्रुप में जोड़ पाएंगे।
इस फीचर को इनेबल करने के लिए Group Permissions सेक्शन में Invite Via link का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करके एडमिन फीचर को इनेबल करके मेंबर्स को इंवाइट लिंक का एक्सेस दे पाएंगे। पहले इस फीचर को टेस्टिंग के लिए बीट यूजर्स को रोल आउट किया जाएगा। उसके बाद सुविधा स्टेबल वर्जन पर सभी के लिए रोल आउट होगी।