Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Feb 23, 2024, 11:36 AM (IST)
Image: Pixabay
WhatsApp चैट्स को और भी मजेदार बनाने के लिए कंपनी एक नए Lottie stickers पर काम कर रही है। अभी तक व्हाट्सऐप पर चैट करते समय यूजर्स को स्टिकर्स, इमोजी, अवतार और मैसेज पर रिएक्शन देने की सुविधा मिलती है। जल्द लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप अपने यूजर्स को Lottie स्टिकर्स शेयर करने की सुविधा देने वाला है। फिलहाल, यह सुविधा डेवलपमेंट फेज में है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ लाया जाएगा। डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: इंतजार खत्म! भारत में Instagram Plus, WhatsApp Plus और Facebook Plus पेड सब्सक्रिप्शन लॉन्च, जानें कीमत और Exclusive फीचर्स
व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया है कि है कंपनी Lottie Stickers पर काम कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.24.5.10 update से पता चला है कि कंपनी स्टिकर्स के लिए Lottie सपोर्ट लाने पर काम कर रहा है। और पढें: WhatsApp से काफी आगे है Telegram! ये फीचर्स बनाते हैं इसे खास
रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट दिया गया है। इसमें Lottie Stickers फीचर देखने को मिल रहा है। व्हाट्सऐप स्टिकर्स एक्सपीरियंस को और भी मजेदार बनाने पर फोकस कर रहा है। और पढें: WhatsApp की सीक्रेट ट्रिक, ऐसे छिपाएं Locked Chats
Lottie, WebP फोटोज की तुलना में अधिक कॉम्पलेक्स और डायनामिक एनिमेशन देता है। लोटी के साथ स्टिकर में एक्टिविटीज, बदलाव और इफैक्ट शामिल हो सकते हैं, जो उन्हें अधिक आकर्षक बनाते हैं। इसके अलावा, लोटी एनिमेशन को क्वालिटी खोए बिना ऊपर या नीचे बढ़ाया जा सकता है, जिससे वे विभिन्न चैट इंटरफेस और स्क्रीन साइज के लिए हैं।
ध्यान रखें कि फिलहाल, यह फीचर केवल डेवलपमेंट फेज में है। इसे पहले टेस्टिंग के तौर पर बीटा यूजर्स के लिए लाया जाएगा। उसके बाद फीचर स्टेबल वर्जन के लिए रिलीज होगा। इसके अलावा, Meta के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप और भी कई फीचर्स लाने वाला है। कंपनी एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जो प्रोफाइल फोटो पर स्क्रीन शॉट लेने से रोकेगा। इसे बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया गया है। इतना ही नहीं, हाल में व्हाट्सऐप ने ने नए टेक्स्ट फॉर्मेटिंग ऑप्शन पेश किए हैं।
WhatsApp और भी कई अपकमिंग फीचर पर काम कर रहा है, जिनमें से कुछ बीटा के लिए रोल आउट हो गए हैं और कई डेवलपमेंट फेज में है।