Published By: Mona Dixit | Published: Mar 20, 2023, 09:09 AM (IST)
WhatsApp Communities के लॉन्च होने के बाद से ही लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप लगातार इसे और भी बेहतर बनाने पर काम कर रहा है। इसके लिए नए-नए फीचर्स जारी किए जा रहे हैं। अब कंपनी कम्युनिटीज के लिए नया अपडेट रोल आउट कर रहा है। हालांकि, अभी यह अपडेट केवल कुछ लकी बीटा यूजर्स के लिए लाया गया है। iOS और Android के लिए व्हाट्सऐप बीटा का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल करने वालों को अपडेट मिल रहा है। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: इंतजार खत्म! भारत में Instagram Plus, WhatsApp Plus और Facebook Plus पेड सब्सक्रिप्शन लॉन्च, जानें कीमत और Exclusive फीचर्स
Meta के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने इस अपडेट के बारे में जानकारी दी है। पिछले कुछ दिनों से व्हाट्सऐप अपने कम्युनिटी फीचर को ऑप्टिमाइज करने की ओर ध्यान दे रहा है। इससे यूजर्स को एक ही रूचि वाले लोगों के साथ ग्रुप ज्वाइन और क्रिएट करने की सुविधा मिल रही है। और पढें: WhatsApp से काफी आगे है Telegram! ये फीचर्स बनाते हैं इसे खास
WABetainfo की रिपोर्ट के अनुसार, इसे अब और भी आसान बनाने के लिए व्हाट्सऐप ने इंटरफेस में कुछ बदलाव किए हैं। बदलाव प्ले स्टोर और TestFlight ऐप से लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल करने के बाद कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध हैं। और पढें: WhatsApp की सीक्रेट ट्रिक, ऐसे छिपाएं Locked Chats
रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। व्हाट्सऐप ने अनाउंसमेंट ग्रुप्स का नाम बदलकर अपडेट्स कर दिया है। स्क्रीनशॉट के अनुसार, प्लेटफॉर्म के आधार पर बातचीत को अलग-अलग कैप्शन दिया गया है।
Android Beta के लिए व्हाट्सऐप बीटा पर अनाउंसमेंट ग्रुप के लिए कैप्शन को होम कहा गया है। iOS के लिए इसे Updates नाम दिया गया है।
यूजर इंटरफेस को बेहतर बनाने और अन्य चैट के साथ निरंतरता बनाए रखने के लिए, WhatsApp ने कम्युनिटी आइकन को नीचे बार से चैट हेडर में ट्रांसफर कर दिया है।
इसके अलावा, ध्यान दें कि iOS और एंड्रॉइड पर व्हाट्सऐप कम्युनिटी का लेटेस्ट अपडेट कम्युनिटी एडमिन को उनके कम्युनिटी में मैसेज पोस्ट करते समय एक बेहतर बग-फ्री एक्सपीरियंस देता है। व्हाट्सऐप बड़े कम्युनिटी के लिए और सुधारों पर काम कर रहा है। इन्हें भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ रिलीज किया जाएगा।