Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jan 08, 2025, 01:01 PM (IST)
WhatsApp एक नए फीचर पर काम रहा है। यह WhatsApp Channel में Poll में फोटो जोड़ने की सुविधा देगा। अपकमिंग फीचर की मदद से पोल के जरिए सवाल पूछने के लिए ऑप्शन्स में फोटो भी जोड़ पाएंगे। फिलहाल, कंपनी इस फीचर को डेवलप कर रही है। मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप, अपने चैनल्स फीचर को और भी उपयोगी बनाने के लिए लगातार नई-नई सुविधाएं लाता रहता है। WhatsApp Channels में Poll Options में फोटो असाइन करने वाला फीचर भी लोगों के काम को आसान बनाएगा। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: इंतजार खत्म! भारत में Instagram Plus, WhatsApp Plus और Facebook Plus पेड सब्सक्रिप्शन लॉन्च, जानें कीमत और Exclusive फीचर्स
WhatsApp के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABeatinfo ने इस अपकमिंग फीचर की जानकारी दी है। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.25.1.17 update से पता चला है कि कंपनी चैनल्स में पोल ऑप्शन के लिए फोटो जोड़ने की सुविधा देने पर काम कर रही है। और पढें: WhatsApp से काफी आगे है Telegram! ये फीचर्स बनाते हैं इसे खास
रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है, जिसमें यह ऑप्शन साफ-साफ दिखाई दे रहा है। पोल में फोटो जोड़ने की सुविधा दी जा रही है। इस फीचर को भविष्य में आने वाले ऐप के अपडेट के साथ लाया जाएगा। इससे WhatsApp Channels के मालिक प्रत्येक पोल ऑप्शन के लिए एक स्पेसिफिक फोटो असाइन कर पाएंगे। इससे पोल और भी मेजदार बन जाएगा और वोट देने वालों को भी वोट देने में अच्छा लगेगा। और पढें: WhatsApp की सीक्रेट ट्रिक, ऐसे छिपाएं Locked Chats
ध्यान रखें यह फीचर अभी केवल डेवलमेंट फेज में है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ पहले टेस्टिंग के लिए बीटा यूजर्स के लिए लाया जाएगा। उसके बाद फीचर सभी यूजर्स के लिए स्टेबल वर्जन पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि, अभी इसका यूज करने के लिए लोगों को थोड़ा लंबा इंतजार करना होगा। इसके अलावा, भी कंपनी कई फीचर्स पर काम कर रही है, जिन्हें जल्द लॉन्च किया जाएगा।