Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jan 01, 2025, 03:01 PM (IST)
New Year 2025: पिछले साल यानी 2024 में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कई बड़े बदलाव देखने को मिले। अब नए साल 2025 की शुरुआत के साथ ही डिजिटल पेमेंट, WhatsApp और Amazon Prime पर TRAI ने कई जरूरी बदलाव लागू किए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने UPI पेमेंट के लिए यूजर-फ्रेंडली अपडेट पेश किया है। हालांकि, WhatsApp और Amazon Prime यूजर्स के लिए कुछ लिमिट लगा दी गई हैं। आइये, 1 जनवरी, 2025 से लागू होने वाले बड़े बदलावों के बारे में जानते हैं। और पढें: एक क्लिक में ऐसे देखें सभी UPI Apps की पेमेंट हिस्ट्री, अब बार-बार ऐप बदलने की जरूरत नहीं
RBI ने फीचर फोन यूजर्स के लिए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की लिमिट बढ़ा दी है। UPI 123Pay सर्विस के लिए लेनदेन की सीमा को आज यानी 1 जनवरी, 2025 से दोगुनी कर दिया है। पहले अधिकतम 5,000 रुपये प्रति लेनदेन सीमा थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया गया है। और पढें: EPFO 3.0: ATM और UPI से तुरंत निकाल सकेंगे PF का पैसा, क्या पेंशन पर पड़ेगा असर?
स्मार्टफोन यूजर्स के लिए हर रोज लेनदेन की सीमा अभी भी 1 लाख रुपये ही है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, अस्पताल भुगतान जैसी जरूरी सर्विस के लिए 5 लाख रुपये तक की सीमा का लाभ उठा सकते हैं। और पढें: Android 17 आते ही स्कैमर्स की छुट्टी! Google ने पेश किए खतरनाक सिक्योरिटी फीचर्स
आज से WhatsApp ने Google के कई साल पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम Android KitKat पर चलने वाले डिवाइस पर काम करना बंद कर दिया है। इस कदम को सेफ्टी के चलते लाया गया है। Meta ने काफी समय पहले ही इसकी घोषणा कर दी थी।
Samsung, Motorola, HTC, LG और Sony जैसे लोकप्रिय ब्रांड के कई फोन्स अभी भी Android KitKat पर रन करते हैं। अब व्हाट्सऐप इन डिवाइस को सपोर्ट नहीं करेगा।
Amazon Prime Video ने एक साथ कई डिवाइस पर प्लेटफॉर्म का यूज करने पर रोक लगा दी है। 1 जनवरी, 2025 से यूजर्स एक ही समय में अधिकतम दो टीवी पर कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं। दो से ज्यादा टीवी पर Prime Video एक्सेस करने के लिए यूजर्स को दूसरी मेंबरशिप की जरूरत होगी। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया है कि यह सीमा मोबाइल डिवाइस पर लागू होती है या नहीं।