comscore

WhatsApp Channels के लिए आ गया नया फीचर, अब सेटिंग में मिलेगा चैनल रिपोर्ट्स का ऑप्शन

WhatsApp ने चैनल्स को और भी उपयोगी बनाने के लिए एक नया चैनल रिपोर्ट्स फीचर पेश किया है। इसे टेस्टिंग के तौर पर कुछ बीटा यूजर्स के लिए रिलीज कर दिया गया है।

Published By: Mona Dixit | Published: Feb 24, 2024, 12:00 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • WhatsApp में चैनल्स के लिए एक नया फीचर रोल आउट हो रहा है।
  • इस फीचर को अभी केवल बीटा यूजर्स के लिए ही लाया जा रहा है।
  • अपकमिंग अपडेट में यह सुविधा सभी व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp Channels के लिए एक नया फीचर Channel Report रोल आउट हो रहा है। फीचर के नाम से ही पता चल रहा है कि यह यूजर को चैनल रिपोर्ट एक्सेस करने में मदद करेगा। इसका मतलब है कि आपके द्नारा सबमिट की गई रिपोर्ट और उसका रिजल्ट दोनों आप देख पाएंगे। इसके लिए सेटिंग्स में एक नया सेक्शन मिल रहा है। पिछले काफी समय से यह डेवलपमेंट फेज में था। अब इसे आखिरकार रोल आउट किया जा रहा है। हालांकि, फिलहाल यह सुविधा केवल बीटा यूजर्स के लिए आई है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ रिलीज किया जाएगा। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। news और पढें: WhatsApp में आ गया Incognito फीचर, Meta AI से प्राइवेट में पूछ सकेंगे सभी सवाल

WhatsApp Channel Reports

WhatsApp के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में Channel Reports फीचर के रोल आउट की जानकारी मिली है। रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.24.5.11 update से पता चला है कि कंपनी यह फीचर रोल आउट रोल आउट कर रही है। यह कुछ बीटा यूजर्स को चैनल रिपोर्ट्स देखने की सुविधा देगा। news और पढें: WhatsApp ग्रुप में आ रहा नया मजेदार फीचर, ऐसे नए सदस्य का कर सकेंगे Welcome!

सेटिंग में मिलेगा नया ऑप्शन

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसमें Channel Reports के लिए एक सेक्शन अलग से दिख रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सऐप की सेटिंग्स के अंदर हेल्प सेक्शन में Help Center, Terms and Privacy Policy और App info के साथ एक नया Channel Reports का सेक्शन होगा। इस पर क्लिक करते ही यूजर्स को सभी चैनल रिपोर्ट्स दिख जाएंगी और उका रिजल्ट क्या है यह भी आप देख पाएंगे। news और पढें: 1 फोन में 2 WhatsApp कैसे चलाएं? जानें यहां

Image Credit: (WABetainfo)

इसके अलावा, जब भी किसी चैनल का अपडेट या पूरा चैनल व्हाट्सऐप को रिपोर्ट किया जाता है तो इन रिपोर्टों को इस सेक्शन में इंटीग्रेटेड किया जाएगा। यूजर्स इन रिपोर्टों की स्थिति का आसानी से रिव्यू कर सकेंगे।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

हालांकि, ध्यान रखें कि अभी यह फिलहाल बीटा यूजर्स के लिए टेस्टिंग के तौर पर आएगा। भविष्य में आने वाले WhatsApp अपडेट के साथ इस फीचर को स्टेबल वर्जन के लिए भी रोल आउट किया जाएगा। हालांकि, लोगों को थोड़ा और इंतजार करना होगा। इसके अलावा भी कंपनी कई नए फीचर्स लाने पर काम कर रही है। कुछ बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट हो चुके हैं और कई डेवलपमेंट के अधीन हैं।