Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: May 16, 2023, 03:03 PM (IST)
Microsoft ने अपने iOS यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फोन लिंक को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस सुविधा की मदद से यूजर अब अपने आईफोन को कंप्यूटर या लैपटॉप से कनेक्ट कर सकेंगे। इसके अलावा, यूजर्स को कंप्यूटर पर कॉल, मैसेज और कॉन्टैक्ट के साथ फोटोज का भी एक्सेस मिलेगा। बता दें कंपनी ने फोन लिंक को इससे पहले एंड्रॉइड यूजर्स के लिए रिलीज किया था। और पढें: ऑफिस और स्कूल के लिए OpenAI ने पेश किया एक खास ChatGPT App, मिलेंगे भर-भर के AI फीचर्स
माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, फोन लिंक फीचर को 85 देशों और 39 भाषाओं में रोलआउट किया गया है। इस नई सुविधा से यूजर्स अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पर महत्वपूर्ण कॉल या मैसेज मिस किए बिना अपने कार्य को पूरा कर सकेंगे। अब यूजर्स को कॉल या मैसेज के लिए बार-बार फोन चेक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इतना ही नहीं यूजर्स अपने पीसी पर आईफोन से क्लिक की गई फोटो को भी देख पाएंगे। और पढें: Microsoft ने सस्ता किया Xbox Game Pass, लेकिन Call of Duty फैंस को लगा झटका
कंपनी ने फोन लिंक फीचर को रोलआउट कर दिया है। यह नया फीचर अभी सिर्फ चुनिंदा यूजर्स के लिए अवेलेबल है। इस महीने के अंत तक यह फीचर सभी स्टेबल यूजर्स को मिल जाएगा। और पढें: Anthropic का नया AI मॉडल लॉन्च, जानें क्या है Claude Opus 4.7 और क्यों है खास?
माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि फोन लिंक फीचर उन iPhone मॉडल को सपोर्ट करेगा, जो iOS 14 से ऊपर के वर्जन पर काम करते हैं। साथ ही, विंडोज 11 और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला लैपटॉप भी होना चाहिए, तभी यूजर फोन लिंक का इस्तेमाल कर पाएंगे।
आपको याद दिला दें कि माइक्रोसॉफ्ट ने पिछले महीने ऐज ब्राउजर में इमेज क्रिएटर टूल को जोड़ा था। यूजर इस फीचर की मदद से टेक्स्ट को इमेज में बदल सकते हैं। यह टूल उस ही तकनीक पर काम करता है, जिसपर ओपनएआई का डॉल-ई काम करता है। माइक्रोसॉफ्ट ऐज पहला ऐसा ब्राउजर है, जो इनेज क्रिएटर टूल के साथ आता है। माना जा रहा है कि कंपनी आने वाले दिनों में इस फीचर में कई अन्य सुविधाएं जोड़ सकती है।