comscore

ऑफिस और स्कूल के लिए OpenAI ने पेश किया एक खास ChatGPT App, मिलेंगे भर-भर के AI फीचर्स

OpenAI ने ऑफिस और स्कूल के लिए एक खास ChatGPT ऐप पेश किया है, जो काम और पढ़ाई को आसान बनाने में मदद करेगा। इस ऐप में बेहतर सिक्योरिटी, डेटा कंट्रोल और कई स्मार्ट AI फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: May 05, 2026, 03:50 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

OpenAI ने हाल ही में अपने फेमस चैटबॉट का एक नया iOS ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप का नाम ChatGPT for Intune है और इसे खासतौर पर ऑफिस और स्कूल-कॉलेज में इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। यह ऐप आम ChatGPT से थोड़ा अलग है क्योंकि इसमें कंपनियों और स्कूलों की जरूरतों को ध्यान में रखा गया है। इसमें सुरक्षा (Security), डेटा पर कंट्रोल (Data Control) और नियमों का पालन (Compliance) पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। सीधे शब्दों में कहें तो यह ऐप उन जगहों के लिए है जहां डेटा को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी होता है, जैसे कंपनियां और स्कूल। यह ऐप उनकी IT policies के अनुसार काम करता है, ताकि वे बिना चिंता के ChatGPT का इस्तेमाल कर सकें। news और पढें: Google Gemini में आया बड़ा अपडेट, अब ऐसे बनाएं फाइल्स और तुरंत करें डाउनलोड

इस ऐप की खास बात क्या है?

इस ऐप की खास बात यह है कि यह Microsoft Intune के साथ पूरी तरह से काम करता है। Intune एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो कंपनियों को उनके कर्मचारियों के मोबाइल और ऐप्स को मैनेज करने में मदद करता है। ChatGPT for Intune के जरिए IT टीमें आसानी से यह तय कर सकती हैं कि कौन-सा डेटा एक्सेस होगा, कौन-से फीचर्स इस्तेमाल किए जाएंगे और सुरक्षा के कौन-से नियम लागू होंगे। यह ऐप iPhone और iPad पर iOS 17 या उससे ऊपर के वर्जन में उपलब्ध है, जिससे यह आधुनिक डिवाइसेज पर आसानी से चल सकता है। news और पढें: OpenAI GPT-5.5: ये मॉडल क्यों खास है, बकी AI Tools से कैसे बेहतर है और क्या है कीमत, जानें सब कुछ

इस ऐप में क्या-क्या AI फीचर्स मिलेंगे?

इस नए ऐप में कई एडवांस AI फीचर्स दिए गए हैं, जो काम और पढ़ाई दोनों में मददगार साबित होंगे। यूजर्स इससे ईमेल, रिपोर्ट और नोट्स जैसे कंटेंट जल्दी तैयार कर सकते हैं। ‘Advanced Voice Mode’ के जरिए बिना टाइप किए AI से बात करना संभव है, जो खासकर छात्रों के लिए इंटरैक्टिव लर्निंग में यूजफुल है। इसके अलावा, फाइल और फोटो अपलोड करके बड़े डॉक्यूमेंट्स का सार (Summary) निकाला जा सकता है, जिससे समय की बचत होती है। यह फीचर रिसर्च और ऑफिस के काम को काफी आसान बना सकता है। news और पढें: Google Workspace में आए ये कमाल के AI फीचर्स, भर-भर के मिलेंगे यूजर्स को फायदे

क्या यह ऐप छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए गेमचेंजर साबित होगा?

इसके साथ ही ऐप में इमेज जनरेशन और इंटरैक्टिव लर्निंग टूल्स भी शामिल हैं। यूजर्स टेक्स्ट लिखकर आसानी से इमेज बना सकते हैं, जो प्रेजेंटेशन या क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स के लिए यूजफुल है, वहीं क्विज और स्टेप-बाय-स्टेप एक्सप्लेनेशन जैसे फीचर्स छात्रों को मुश्किल टॉपिक्स समझने में मदद करते हैं।

FAQ

ChatGPT for Intune क्या है?

यह OpenAI का एक खास iOS ऐप है, जिसे ऑफिस और स्कूल-कॉलेज के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें सिक्योरिटी, डेटा कंट्रोल और कंपनी/स्कूल की पॉलिसी के हिसाब से काम करने की सुविधा मिलती है।

यह ऐप आम ChatGPT से अलग कैसे है?

आम ChatGPT जहां पर्सनल यूज के लिए है, वहीं ChatGPT for Intune खासतौर पर कंपनियों और एजुकेशनल संस्थानों के लिए बनाया गया है, जिसमें बेहतर सुरक्षा और डेटा मैनेजमेंट दिया गया है।

क्या इस ऐप को इस्तेमाल करने के लिए खास डिवाइस चाहिए?

यह ऐप iPhone और iPad पर iOS 17 या उससे ऊपर के वर्जन में ही काम करता है।

इसमें कौन-कौन से AI फीचर्स मिलते हैं?

इस ऐप में ईमेल/रिपोर्ट लिखना, फाइल का सार निकालना, Advanced Voice Mode, इमेज जनरेशन और इंटरैक्टिव लर्निंग जैसे कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

क्या यह ऐप छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए फायदेमंद है?

यह ऐप पढ़ाई और ऑफिस दोनों के काम को आसान बनाता है। छात्र इससे कठिन टॉपिक्स समझ सकते हैं, वहीं प्रोफेशनल्स अपने काम को तेज और स्मार्ट तरीके से पूरा कर सकते हैं।