comscore

Meta ने Facebook और Instagram से 33 मिलियन पोस्ट हटाए, WhatsApp पर बैन किए लाखों अकाउंट

Meta ने Facebook और Instagram से 33 मिलियन पोस्ट को हटाया है। इसके अलावा, व्हाट्सऐप पर 74 लाख से ज्यादा अकाउंट को पर प्रतिबंध लगाया गया है।

Published By: Ajay Verma | Published: Jun 01, 2023, 08:11 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Meta ने भारत में बड़ी कार्रवाई की है।
  • कंपनी ने व्हाट्सऐप पर 74 लाख से ज्यादा अकाउंट पर प्रतिबंध लगाया है।
  • इंस्टाग्राम और फेसबुक से क्रमश: 27.7 मिलियन और 5.4 मिलियन पोस्ट को हटाया गया है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

दिग्गज टेक कंपनी मेटा (Meta) ने भारत में बड़ी कार्रवाई की है। कंपनी ने व्हाट्सऐप पर 74 लाख से ज्यादा अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाया है। इसके साथ ही फेसबुक से 27.7 मिलियन और इंस्टाग्राम से 5.4 मिलियन पोस्ट को हटाया है। कंपनी ने यह कदम यूजर्स से मिली शिकायत और आईटी नियम 2021 के तहत उठाया है। news और पढें: इंतजार खत्म! भारत में Instagram Plus, WhatsApp Plus और Facebook Plus पेड सब्सक्रिप्शन लॉन्च, जानें कीमत और Exclusive फीचर्स

बैन किए 74 लाख से ज्यादा अकाउंट

सबसे पहले व्हाट्सऐप की बात करें, तो कंपनी ने मंथली रिपोर्ट जारी कर बताया कि 1 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच 74,52,500 अकाउंट को बैन किया गया और इनमें से 2,469,700 अकाउंट ऐसे थे, जिन्हें यूजर की शिकायत मिलने से पहले ही प्लेटफॉर्म से हटाया दिया गया। रिपोर्ट में बताया गया कि कंपनी को 4,377 शिकायत मिली थी, जिनमें से 234 पर कार्रवाई की गई। news और पढें: दुनियाभर में Instagram और Facebook हुआ डाउन, Twitter पर की यूजर्स ने शिकायत

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि इस यूजर सेफ्टी रिपोर्ट में यूजर की ओर से मिली शिकायतों की डिटेल है। इसमें व्हाट्सऐप की तरफ से की गई कार्रवाई की जानकारी दी गई है। इसके अलावा, रिपोर्ट में प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग से निपटने के लिए व्हाट्सऐप ने क्या कदम उठाएं हैं। इसकी जानकारी भी दी गई है। news और पढें: FIFA World Cup 2026: Instagram, Facebook और WhatsApp को मिले फुटबॉल थीम फीचर्स

प्रवक्ता ने आगे कहा कि हमने अपने यूजर्स को अपने प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रखने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी, डेटा वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों व प्रोसेस में लगातार निवेश किया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाया खराब कंटेंट

कंपनी ने व्हाट्सऐप के अलावा इंस्टाग्राम और फेसबुक से कुल 33 मिलियन खराब पोस्ट को हटाया है। इसमें फेसबुक (Facebook) से 27.7 मिलियन पोस्ट और इंस्टाग्राम (Instagram) से 5.4 मिलियन पोस्ट हैं।

कंपनी ने रिपोर्ट जारी कर बताया कि यह कार्रवाई सुरक्षा पॉलिसी के तहत की है। रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई कि मेटा को 8,470 शिकायत मिली थी, जिनको ध्यान में रखकर सख्त एक्शन लिया गया।

हाल ही में रिलीज किया सिक्योरिटी सेंटर

बता दें कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए ग्लोबल सिक्योरिटी सेंटर लॉन्च किया है। इसे खासतौर पर सिक्योरिटी और प्राइवेसी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह सिक्योरिटी सेंटर हिंदी और अंग्रेजी समेत 10 भाषाओं को सपोर्ट करता है। इस सेंटर के जरिए यूजर यह सीख सकते हैं कि वह कैसे व्हाट्सऐप स्कैम से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कंपनी के अनुसार, यह नया सेंटर यूजर्स को व्हाट्सऐप के नए फीचर के बारे में बताएगा। इसके जरिए चैट लॉक से लेकर Disappearing Message तक की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा, सेंटर में कई सिक्योरिटी टिप्स भी समय-समय पर मिलते रहेंगे, जिनसे यूजर अपने आप को सुरक्षित रख सकेंगे।