स्मार्टफोन के साथ इस्तेमाल किए जाने वाली अहम एक्सेसरीज में से एक Power Bank है। इस डिवाइस के जरिए फोन को चलते-फिरते कहीं भी चार्ज किया जा सकता है। हालांकि, ज्यादातर लोग पावर बैंक खरीदते वक्त ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। इस कारण फोन पावर बैंक को सपोर्ट नहीं करता है या फिर चार्ज होने में समय लेता है। हम आपको यहां कुछ महत्वपूर्ण बातें बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको पावर बैंक खरीदते वक्त रखना है।
Power Bank buying Tips
1. Power Bank खरीदने जाएं, तो हमेशा ध्यान रखें कि उसकी बैटरी फोन की बैटरी 2.5 गुना ज्यादा हो। इससे फायदा यह होगा कि फोन तेजी से चार्ज हो जाएगा और डिवाइस को देर तक पावर बैंक से कनेक्ट रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हमारा सुझाव है कि कम से कम 10,000mAh बैटरी वाला पावर बैंक ही खरीदें।
2. मार्केट में मौजूद ज्यादातर पावर बैंक सेफ्टी की गारंटी नहीं देते हैं। अनसेफ पावर बैंक से फोन चार्ज करने पर उसकी बैटरी खराब हो सकती है या फिर ब्लास्ट हो सकती है। इसलिए पावर बैंक खरीदने से पहले उसके सेफ्टी फीचर्स जैसे एडवांस सर्किट प्रोटेक्शन और LED इंडिकेटर आदि पर ध्यान दें। ऐसा करने से आप और आपका फोन सुरक्षित रहेगा।
3. अगर आप एक से ज्यादा फोन इस्तेमाल करते हैं, तो सिंगल पोर्ट वाला पावर बैंक लेने की गलती न करें। इसकी बजाय मल्टीपल कनेक्टिविटी पोर्ट वाले पावर बैंक को अपने लिए चुनें। इससे आप एक साथ दो या दो से अधिक फोन को चार्ज कर पाएंगे।
4. अक्सर देखा गया कि लोग पावर बैंक के जरिए चलते फिरते फोन को चार्ज करते हैं। इस दौरान पावर बैंक गिर के टूट जाता है। इस समस्या से बचने के लिए मजबूत बॉडी वाला ब्रांडेड पावर बैंक खरीदें। इससे पावर बैंक गिरने पर खराब नहीं होगा और वारंटी भी मिलेगी।
5. पावर बैंक लेते समय वोल्टेज पर गौर करना न भूलें। अगर पावर बैंक की वोल्टेज फोन की वोल्टेज से कम है, तो डिवाइस चार्ज नहीं होगा। हमेशा फोन के वोल्टेज के बराबर वोल्टेज वाला पावर बैंक खरीदें। इससे स्मार्टफोन ठीक से चार्ज होगा।
और पढें: लंबी Road Trip पर निकलते वक्त अपने साथ रखें ये काम के Gadgets, सफर बनेगा सुरक्षित और मजेदारAdd Techlusive as a Preferred Source
और पढें: IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट के पीछे हो सकते हैं ये बड़े कारण, जानें यहां
और पढें: Valentines Day के मौके पर पार्टनर को गिफ्ट करें ये गैजेट्स, कीमत 679 रुपये से शुरू, बजट में बनेगी बात