Written By Ajay Verma
Edited By: Ajay Verma | Published By: Ajay Verma | Published: May 07, 2026, 03:15 PM (IST)
पावर बैंक अहम गैजेट्स में से एक है। इसका इस्तेमाल स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को चार्ज करने के लिए किया जाता है। हालांकि, हाल ही में चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट में हुए ब्लास्ट ने इसकी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके साथ यह भी सोचने पर मजबूर कर दिया है कि पावर बैंक क्यों फटा और क्यों इसमें आग लगी। अगर आपके दिमाग में भी ये सवाल उठ रहे हैं, तो हम आपको यहां यह बताने जा रहे हैं कि आखिर पावर बैंक क्यों ब्लास्ट हुआ और क्या इसके कारण रहें। और पढें: Valentines Day के मौके पर पार्टनर को गिफ्ट करें ये गैजेट्स, कीमत 679 रुपये से शुरू, बजट में बनेगी बात
पावर बैंक की बैटरी लिथियम-आयन की होती है, जिसमें बहुत एर्नजी स्टोर होती है। यदि इस गैजेट में कोई खराबी आ जाए या फिर शॉर्ट सर्किट हो जाए, तो बैटरी तेजी से गर्म हो जाती है और ज्वलनशील पदार्थ छोड़ती है। इस स्थिति को थर्मल रनवे कहा जाता है। इससे आग लगने और ब्लास्ट होने की संभावना बढ़ जाती है। यह खतरा लैंडिंग और टेकऑफ के दौरान पड़ने वाले दबाव से और भी ज्यादा बढ़ जाता है। और पढें: Power Bank खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगा नुकसान
विशेषज्ञों की मानें, तो विमान जब भी उड़ान भरता है, तब उसमें दबाव और तापमान बदलता रहता है, जिसका प्रभाव यात्री, उनके समान और पावर बैंक जैसे डिवाइस पर पड़ता है। अगर बैटरी पहले से खराब या फूली हुई हो, तो वे उस दबाव को झेल नहीं पाती और ब्लास्ट हो जाती है या फिर आग पकड़ लेती है। और पढें: Diwali Gifts: Bluetooth Speaker से लेकर Air Fryer तक, ये है 5 बेस्ट दिवाली गिफ्ट, कीमत 749 रुपये से शुरू
आपका पावर बैंक फूल कर मोटा हो गया है, तो यह संकेत है कि उसकी बैटरी खराब हो गई है। ऐसी बैटरी अतिरिक्त दबाव के कारण ब्लास्ट हो जाती है या फिर आग पकड़ लेती है।
फ्लाइट के केबिन में स्पेस कम होता है। इस वजह से Crew मेंबर्स लोगों को समान को सटाकर रख देते हैं, जिससे दबाव की स्थिति पैदा हो जाती है। ऐसे में आपके बैग में पावर बैंक रखा हो, तो उस पर ज्यादा दबाव पड़ने लगता है। इस दौरान पावर बैंक सिक्के या फिर चाबी जैसी चीजों के संपर्क में आए जाए, तो शॉर्ट सर्किट हो सकता है, जिससे आग लग सकती है या फिर ब्लास्ट हो सकता है।
फ्लाइट में खुद को सुरक्षित रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। कभी लोकल पावर बैंक का इस्तेमाल करें। फोन चार्ज करने के लिए अच्छी कंपनी वाले पावर बैंक का उपयोग करें। अगर पावर बैंक फूल गया है, तो उसे तुरंत फेंक दें, क्योंकि बैटरी खराब हो चुकी है।
फ्लाइट में जाते वक्त भूलकर भी पावर बैंक को बैग में न रखें। ऐसा करने से डिवाइस पर अधिक दबाव नहीं पड़ेगा और न ही वो हीटअप हो जाएगा।
अंत में आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि 5 मई 2026 को हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो फ्लाइट जब लैंड हुई, तब एक यात्री के पावर बैंक में अचानक आग लगी और फिर ब्लास्ट हुआ। इससे पूरे विमान में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद सभी यात्रियों को स्लाइड के जरिए विमान से सुरक्षित बाहर निकाला गया।