Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Jan 20, 2025, 05:33 PM (IST)
Instagram भारत का पॉपुलर फोटो व वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म है। इस प्लेटफॉर्म में लोग फोटो के साथ-साथ शॉर्ट वीडियो Reels भी शेयर करते हैं। यूं तो इंस्टाग्राम में रील्स वीडियो को डाउनलोड करने का इनबिल्ट तरीका मिलता है। कोई भी यूजर्स अपनी फेवरेट रील्स को इन-बिल्ट तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी थर्ड पार्टी ऐप पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। हालांकि, फिर भी कई ऐसे इंस्टाग्राम कॉन्टेंट क्रिएटर्स भी मौजूद हैं, जो कि अपने कॉन्टेंट को एक्सक्लूसिव रखना चाहते हैं। वो नहीं चाहते कि कोई उनकी इंस्टाग्राम रील्स डाउनलोड करें। और पढें: Instagram की बड़ी तैयारी, जल्द TV पर देखने को मिलेंगी Reels और Stories
अगर आप नहीं चाहते कि आपकी Instagram Reels कोई दूसरा इंसान डाउनलोड करके अपनी प्रोफाइल पर शेयर करें, तो आपके लिए ऐप में ही इसे बंद करने का ऑप्शन मिलता है। एक खास सेटिंग OFF करके आप अपनी रील्स को डाउनलोड करने वाले ऑप्शन को पूरी तरह से बंद कर सकते हैं। इस फीचर को ऑफ करने के बाद कोई भी आपकी वीडियो इंस्टाग्राम से डाउनलोड नहीं कर सकेगा। आइए जानते हैं कैसे- और पढें: Instagram Carousel पोस्ट में अब Multiple Captions होंगे ADD, चुपके से रिलीज हुआ धांसू फीचर
1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में फोटो व वीडियो शेयरिंग ऐप Instagram ओपन करें। और पढें: इंतजार खत्म! भारत में Instagram Plus, WhatsApp Plus और Facebook Plus पेड सब्सक्रिप्शन लॉन्च, जानें कीमत और Exclusive फीचर्स
2. इसके बाद कॉर्नर बॉटम में मौजूद अपनी प्रोफाइल आइकन पर जाएं।
3. अब टॉप कॉर्नर पर दिख रहे तीन डॉट मैन्यू ऑप्शन पर टैप करें।
4. यहां आपको स्क्रोल-डाउन करके Sharing and Reuse का ऑप्शन दिखेगा।
5. इस ऑप्शन पर जाने के बाद आपको Download पर जाना है।
6. यदि आपके इंस्टाग्राम में डाउनलोड का टॉगल डिफॉल्ट रूप से ऑन है, तो आपको इसे तुरंत OFF कर देना है।
जैसे ही आप इंस्टाग्राम के इस ऑप्शन को ऑफ कर देते हैं, वैसे ही आपके इंस्टाग्राम में मौजूद सभी कॉन्टेंट सिक्योर हो जाता है। आपकी पब्लिक प्रोफाइल से भी कोई आपके रील्स को अब डाउनलोड नहीं कर पाएगा।