comscore

Instagram लाया नया Edits ऐप, फोन पर वीडियो एडिट करने वालों की होगी मौज

Instagram ने अपने यूजर्स के लिए एक नया Edits ऐप का ऐलान कर दिया है। यह ऐप खासतौर पर उन लोगों के लिए पेश किया गया है, जो कि फोन पर वीडियो एडिटिंग करना पसंद करते हैं।

Published By: Manisha | Published: Jan 20, 2025, 01:29 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Instagram Edits App: अमेरिका में TikTok बैन लगने के साथ-साथ फोटो व वीडियो ऐप Instagram एक्टिव हो गया है। हाल ही में इंस्टाग्राम ने कई नए फीचर्स का ऐलान किया है। इसी के साथ अब इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स के लिए एक नए ऐप का ऐलान कर दिया है। दरअसल, यह एक वीडियो एडिटिंग ऐप है, जिसका नाम ‘Edits’ है। यह ऐप खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है, जो कि फोन में वीडियो शूट करना पसंद करते हैं। वे लोग इस ऐप के जरिए काफी क्रिएटिव लेवल पर वीडियो को एडिट कर सकते हैं। इस ऐप में कई शानदार व एडवांस टूल्स मौजूद है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी सभी डिटेल्स। news और पढें: अब कोई नहीं कर पाएगा आपकी Instagram फोटो का AI से गलत इस्तेमाल, Meta ने बंद किया ये विवादित फीचर

Edits App

Instagram के हेड Adam Mosseri ने Threads पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने Instagram के नए ऐप Edits का ऐलान किया है। इस ऐप को लेकर कहा गया है कि यह ऐप स्मार्टफोन में वीडियो एडिटिंग का एक सिम्पल प्रोसेस प्रोवाइड करता है। इस ऐप में आप हाई क्वालिटी वीडियो को प्रोसेस करके एडिट कर सकते हैं। news और पढें: Instagram में लगाएं Selfie Lock, कोई दूसरा नहीं खोल पाएगा ऐप

एडिटिंग के लिए इस ऐप में कई तरह के टूल्स दिए गए हैं। इसके अलावा, इस ऐप के जरिए एडिट वीडियो में किसी तरह का कोई वॉटरमार्क भी नहीं होता। आप सीधे ऐप में वीडियो एडिट करके उसे अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर सकते हैं। इसमें 1080p पर इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म भी शामिल है। इसमें आप वीडियो को एडिट करके ड्राफ्ट भी कर सकते हैं।

डाउनलोड के लिए कब उपलब्ध होगा ऐप?

फिलहाल Mosseri ने ऐप लॉन्च की डेट कंफर्म नहीं की है। हालांकि, यह साफ कर दिया गया है कि Edits ऐप iOS के App Store पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा, इसे जल्द ही Android यूजर्स के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा। माना जा सकता है कि यह ऐप डाउनलोड के लिए अगले हफ्ते से उपलब्ध होगी।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Instagram Features

इंस्टाग्राम ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए कई अन्य फीचर्स रोलआउट किए हैं। इनमें रील्स की नई फीड से लेकर 3 मिनट तक की रील वीडियो शेयर करने तक की सुविधा शामिल है। इंस्टाग्राम में रील्स के लिए एक नया फीड आ रहा है। इस फीड में यूजर्स उन रील्स को देख सकेंगे जिन्हें उनके दोस्तों व फॉलोवर्स द्वारा लाइक व कमेंट किया गया है। इसके अलावा, रील्स ड्यूरेशन को एक बार फिर से बढ़ा दिया गया है। अब-तक आप 90 सेकेंड्स की रील्स शेयर कर सकते थे, लेकिन अब यह ड्यूरेशन 3 मिनट तक बढ़ गई है।