Published By: Mona Dixit | Published: Jul 04, 2023, 04:35 PM (IST)
SnapChat लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। व्हाट्सऐप और इंस्टग्राम की तरह ही इसे भी काफी पसंद किया जाता है। ऐप में कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, कई बार इस प्रकार के ऐप्स पर आप अपना ज्यादा समय बिता देते हैं। या फिर कई कारणों के चलते आपको ऐप पसंद नहीं आता है। और पढें: Snapchat को टक्कर देने आ रहा Instagram का नया ‘Instants’ App, लीक में हुआ खुलासा
ऐसी स्थिति से निपटने के लिए SnapChat भी बाकी ऐप्स की तरह यूजर्स को अकाउंट डिलीट करने का ऑप्शन देता है। अगर आप भी अपना अकाउंट डिलीट करना चाहते हैं और इसका तरीका नहीं पता है तो परेशान न हों। आज हम यहां पूरा प्रोसेस बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: Snapchat के 5 ऐसे फीचर्स, जो हर यूजर को पता होने चाहिए, 90% लोग नहीं जानते हैं इनके बारे में!
SnapChat अकाउंट डिलीट करने पर वह 30 दिनों के लिए डिएक्टिवेट हो जाएगा। इतने समय के लिए यह डीएक्टिवेट रहेगा और किसी को भी नहीं दिखाई देगा। एक बार 30 दिन पूरे हो जाने के बाद आप अपना अकाउंट दोबार एक्टिवेट नहीं कर पाएंगे। और पढें: Snapchat ने लॉन्च किया नया ‘Topic Chats’ फीचर, अब यूजर्स पब्लिक चैट्स में भी ले सकेंगे हिस्सा
इसका मतलब है कि अगर आपको अकाउंट एक्टिवेट करना है तो डिलीट करने के 30 दिनों के भीतर ही करना होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अपने अकाउंट को दोबार एक्टिव करने के लिए उस यूजरनेम और पासवर्ड से लॉग इन करें, जिसका उपयोग आपने इसे बनाने के लिए किया था।
इसे पूरी तरह से ऑनलाइन वापस आने में 24 घंटे तक का समय लग सकता है। किसी कारण से स्नैपचैट ईमेल एड्रेस या फोन नंबरों के साथ दोबारा एक्टिवेट करने की सुविधा नहीं देता है।
यदि आपको अपना यूजरनेम याद नहीं आ रहा है तो Forget Password ऑप्शन सिलेक्ट करें। इसे बदलने में मदद करने के लिए स्नैपचैट आपको एक ईमेल भेजेगा, जिसमें आम तौर पर आपका यूजरनेम शामिल होता है। इस तरह, आपको यूजरनेम या पासवर्ड दर्ज करने की जरूरत नहीं है।