Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Feb 19, 2023, 01:34 PM (IST)
दिग्गज सोशल मीडिया ऐप Facebook ने अपने यूजर्स की सुविधा के लिए कई सारे फीचर रोलआउट किए हैं, जिनमें से एक फेसबुक स्टोरी (Facebook Stories) है। यूजर इस फीचर के जरिए प्लेटफॉर्म पर अपने दोस्तों के साथ अपने यादगार पल को फोटो व वीडियो के रूप में साझा कर सकते हैं। जाहिर है आप भी फेसबुक पर स्टोरीज शेयर करते होंगे और कभी-न-कभी आपने गलती से ऐसी फोटो या वीडियो अपलोड की होंगी, जिन्हें आप साझा नहीं करना चाहते होंगे। ऐसे में आप शेयर की गई फोटो या वीडियो को डिलीट कर सकते हैं। हम आपको इस खबर में फेसबुक स्टोरी से फोटो और वीडियो डिलीट करने का तरीका बताएंगे। और पढें: WhatsApp CEO Kunal Shah: 15 की उम्र में जो था डिलीवरी बॉय, आज बन गया WhatsApp का हेड
जरूरी बात: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब आप फेसबुक स्टोरी में से किसी भी फोटो या वीडियो को डिलीट करेंगे, तो वे फोटो व वीडियो Messenger ऐप में से खुद-ब-खुद डिलीट हो जाएगी। आप दोनों मोबाइल ऐप्स पर डिलीट हुई फोटो और वीडियो को नहीं देख पाएंगे। और पढें: इंतजार खत्म! भारत में Instagram Plus, WhatsApp Plus और Facebook Plus पेड सब्सक्रिप्शन लॉन्च, जानें कीमत और Exclusive फीचर्स
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फेसबुक की पेरेंटल कंपनी मेटा (Meta) ने इस महीने की शुरुआत में भारत सरकार के इलेक्ट्रोनिक्स और इंफोर्मेंशन टेक्नलॉजी मंत्रालय के साथ साझेदारी की थी। इस पार्टनरशिप के तहत Digital Suraksha कैंपेन की शुरुआत की गई। इसके जरिए कंपनी लोगों को ऑनलाइन सेफ्टी के बारे में जागरूक करेगी। और पढें: दुनियाभर में Instagram और Facebook हुआ डाउन, Twitter पर की यूजर्स ने शिकायत
साथ ही, लोगों को ये भी जानकारी दी जाएगी कि वह कैसे ऑनलाइन फ्रॉड को पहचानें और रिपोर्ट करें। कंपना का मानना है कि इस अभियान से ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों में भी कमी आएगी।