Written By Swati Jha
Image: Pixabay
Facebook एक पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह अपने यूजर्स को यह मैनेज करने की सुविधा देता है कि फेसबुक पर उन्हें कौन फॉलो कर सकता है। अगर आपके पास फेसबुक अकाउंट है तो आपके फ्रेंड्स अपने आप आपको फॉलो करते हैं। हालांकि अपने फ्रेंड्स लिस्ट में शामिल लोगों के अलावा, आप दूसरे लोगों को भी आपको फॉलो करने दे सकते हैं जो आपके फ्रेंड नहीं हैं। और पढें: Facebook और Instagram अचानक हुए डाउन, दुनियाभर में घंटों परेशान रहे यूजर्स, जानें पूरा मामला
क्या है आप उन लोगों की पोस्ट को भी फॉलो कर सकते हैं जिनमें आपका इंटरेस्ट है। आप उन लोगों को परमीशन देना भी चुन सकते हैं जो आपके फ्रेंड नहीं हैं, ताकि वे अपने न्यूज फीड में आपकी पोस्ट देख सकें। यदि आप किसी पेज को लाइक करते हैं, तो आप ऑटोमैटिकली उसे फॉलो करेंगे। Facebook पर आप यह भी मैनेज कर सकते हैं कि कौन आपको फॉलो कर सकता है और कौन आपको फॉलो कर रहा है। और पढें: WhatsApp CEO Kunal Shah: 15 की उम्र में जो था डिलीवरी बॉय, आज बन गया WhatsApp का हेड
यहां बताया गया है कि आप यह कैसे मैनेज कर सकते हैं कि फेसबुक पर आपको कौन फॉलो कर सकता है… और पढें: इंतजार खत्म! भारत में Instagram Plus, WhatsApp Plus और Facebook Plus पेड सब्सक्रिप्शन लॉन्च, जानें कीमत और Exclusive फीचर्स
स्टेप 1. फेसबुक के टॉप दाईं ओर अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें।
स्टेप 2. सेटिंग्स और प्राइवेसी का ऑप्शन सलेक्ट करें, फिर सेटिंग्स पर क्लिक करें।
स्टेप 3. बाईं ओर पब्लिक पोस्ट पर क्लिक करें।
स्टेप 4. अब Who Can Follow Me के अंदर Friends या Public का ऑप्शन चुनें।
अगर आपने अपनी प्रोफाइल प्राइवेसी सेटिंग को पब्लिक ऑप्शन पर सेट किया है, तो आप उन फॉलोवर्स की लिस्ट देख सकते हैं जो पहले से आपके फ्रेंड नहीं हैं. इस लिस्ट को देखने के लिए…
बता दें कुछ पेज और बड़ी संख्या में फॉलोअर्स वाली जानी-मानी हस्तियां फेसबुक द्वारा वेरीफाई की जाती हैं। उनके नाम के आगे एक ब्लू बैज होता है, जिससे आपको यह जानने में मदद मिलती है कि वो वही हैं जो वो होने का दावा करते हैं।