comscore

Google Pay और Paytm पर कैसे चेक करें सिबिल स्कोर, जानें आसान तरीका

Google Pay और Paytm दिग्गज पेमेंट ऐप्लिकेशन हैं। इन दोनों ऐप पर सिबिल स्कोर चेक करने की सुविधा मिलती है। अगर आप भी अपना क्रेडिट स्कोर जानना चाहते हैं, तो तरीका जानने के लिए नीचे खबर पढ़ें।

Published By: Ajay Verma | Published: Aug 01, 2023, 02:13 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Google Pay और Paytm दिग्गज पेमेंट ऐप्लिकेशन हैं।
  • दोनों ऐप पर सिबिल स्कोर चेक करने की सुविधा मिलती है।
  • इन ऐप पर सिबिल चेक करने के अलावा ट्रांजेक्शन हिस्ट्री चेक की जा सकती है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Google Pay और Paytm देश के दिग्गज पेमेंट ऐप हैं। इन दोनों मोबाइल ऐप पर ट्रांजेक्शन हिस्ट्री चेक करने से लेकर क्रेडिट स्कोर तक चेक किया जा सकता है। अगर आप भी अपना क्रेडिट स्कोर चेक करना चाहते हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कैसे करें, तो हम आपको इस खबर में आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप दोनों पेमेंट प्लेटफॉर्म पर सिबिल स्कोर चेक कर सकते हैं। आइए आइए जानते हैं सिंपल प्रोसेस… news और पढें: अब इंटरनेशनल नंबर से भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, NRI यूजर्स के लिए Paytm का बड़ा अपडेट

क्या है CIBIL स्कोर

प्रोसेस बताने से पहले आपको बता दें कि सिबिल की फुल फॉर्म Credit Information Bureau (India) Limited है। इसकी संख्या 300 से 900 के बीच होती है। 600 से कम वाला खराब सिबिल स्कोर माना जाता है। वहीं, 600 से 649 के बीच भी खराब, 650 से 699 के बीच ठीक, 700 से 749 के बीच अच्छा और 750 से ऊपर बेतरीन माना जाता है। news और पढें: iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, Apple Pay भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च

Google Pay पर ऐसे चेक करें सिबिल स्कोर

1. अपने मोबाइल में Google Pay ऐप ओपन करें।
2. मनी टैब पर क्लिक करें।
3. नीचे की तरफ स्क्रॉल करके ‘चेक योर सिबिल स्कोर’ ऑप्शन पर टैप करें।
4. अपना नाम एंटर करें।
5. अब ‘कंटिन्यू’ पर क्लिक करें।
6. अपनी पहचान वेरिफाई करके आगे बढ़ें।
7. इसके बाद अब आपको फोन की स्क्रीन पर सिबिल स्कोर दिखने लगेगा। news और पढें: Bharat Taxi में Paytm से झटपट UPI पेमेंट शुरू, Uber-Ola को मिलेगी कड़ी टक्कर

Paytm पर ऐसे चेक करें सिबिल स्कोर

1. अपने स्मार्टफोन में पेटीएम ऐप ओपन करें।
2. नीचे की तरफ स्क्रॉल करके लोन एंड क्रेडिट कार्ड सेक्शन पर जाएं।
3. यहां आपको ‘Free Credit Score’ ऑप्शन मिलेगा, उसपर टैप करें।
4. अब आपको सिबिल स्कोर दिखने लगेगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप ऊपर बताए दोनों पेमेंट ऐप के जरिए सिबिल स्कोर चेक करने के अलावा ट्रांजेक्शन हिस्ट्री चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, आप इन ऐप्स के जरिए बिजली के बिल का भुगतान करने से लेकर लोन तक के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इस तरह बढ़ाए सिबिल स्कोर

आपका सिबिल स्कोर लो है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। नीचे बताए गए टिप्स को फॉलो करें:

  • एक समय पर कई लोन न लें।
  • लिए गए लोन की EMI का समय पर करें भुगतान।
  • लंबे समय के लिए लोन न लें।
  • लोन गारंटर न बनें।