comscore

AC में गैस लीकेज के ये संकेत दिखें तो तुरंत हो जाएं सतर्क, जानें इस समस्या से बचने के तरीके

गर्मी के मौसम में AC हर घर की जरूरत बन जाता है, लेकिन अगर इसकी कूलिंग अचानक कम होने लगे या बिजली का बिल बढ़ जाए, तो यह गैस लीकेज का संकेत हो सकता है, समय रहते इन संकेतों को पहचानना जरूरी है क्योंकि लापरवाही से AC खराब होने के साथ खर्च भी बढ़ सकता है। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: May 18, 2026, 12:26 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

गर्मी का मौसम आते ही घरों और ऑफिसों में AC का इस्तेमाल काफी तेजी से बढ़ गया है, लेकिन कई बार लोग शिकायत करते हैं कि उनका AC पहले जैसी ठंडक नहीं दे रहा या फिर बिजली का बिल अचानक ज्यादा आने लगा है। ऐसे में इसकी एक बड़ी वजह AC में गैस लीकेज हो सकती है। AC में मौजूद रेफ्रिजरेंट गैस कमरे की गर्मी को बाहर निकालने का काम करती है। जब यह गैस कम होने लगती है, तो AC को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे कूलिंग कम हो जाती है और बिजली की खपत बढ़ जाती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, लंबे समय तक गैस लीकेज रहने से मशीन खराब होने का खतरा भी बढ़ जाता है और कुछ मामलों में यह सेहत पर भी असर डाल सकता है। इसलिए समय रहते इसके संकेत पहचानना बहुत जरूरी है। news और पढें: बार-बार AC ऑन-ऑफ करना पड़ सकता है भारी, तेजी से बढ़ेगा बिजली बिल

आखिर AC में गैस लीकेज किन कारणों से होती है?

AC में गैस लीकेज होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। सबसे आम वजह मशीन के पार्ट्स का पुराना होना है। लगातार इस्तेमाल के कारण AC के अंदर लगे पाइप, कॉइल और वाल्व कमजोर पड़ने लगते हैं। समय के साथ इनमें छोटे-छोटे छेद या क्रैक बन जाते हैं, जिनसे गैस बाहर निकलने लगती है। इसके अलावा नमी, पानी या धूल-मिट्टी की वजह से कॉइल्स में जंग लग सकती है, जो आगे चलकर लीकेज की वजह बनती है। कई बार खराब इंस्टॉलेशन भी बड़ी समस्या पैदा कर देता है। अगर AC सही तरीके से फिट नहीं किया गया हो या कनेक्शन ढीले हों, तो गैस धीरे-धीरे लीक होने लगती है। वहीं कॉपर पाइप में नुकसान या कमजोर सोल्डरिंग भी गैस लीकेज का कारण बन सकती है। news और पढें: AC की Gas हो गई है खत्म, इन 5 संकेतों से पहचाने

AC गैस लीकेज के कौन-कौन से संकेत दिखाई देते हैं?

AC गैस लीकेज के कुछ संकेत ऐसे होते हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए…

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

  • सबसे पहला संकेत है कमरे की कूलिंग कम हो जाना। अगर AC पहले की तुलना में ज्यादा समय लेकर भी कम ठंडक दे रहा है, तो यह गैस कम होने का इशारा हो सकता है।
  • दूसरा संकेत बिजली का बिल बढ़ना है, क्योंकि गैस कम होने पर AC ज्यादा पावर खींचता है।
  • इसके अलावा AC से अजीब आवाज आना, कमरे में बदबू महसूस होना या मशीन का बार-बार ट्रिप होना भी गैस लीकेज के संकेत माने जाते हैं।
  • कई बार AC की पाइप पर बर्फ जमना या पानी ज्यादा टपकना भी इस समस्या की ओर इशारा करता है। ऐसी स्थिति में तुरंत एक्सपर्ट से जांच करवाना जरूरी होता है क्योंकि लगातार लीकेज से कंप्रेसर तक खराब हो सकता है।

AC गैस लीकेज से बचने के लिए क्या करना चाहिए?

AC गैस लीकेज से बचने के लिए नियमित देखभाल सबसे जरूरी है। एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि साल में कम से कम एक या दो बार AC की सर्विस जरूर करानी चाहिए। इससे छोटी समस्याएं समय रहते पकड़ में आ जाती हैं और बड़ा नुकसान होने से बचा जा सकता है। अगर आप नया AC खरीद रहे हैं, तो कॉपर कंडेंसर वाला मॉडल चुनना बेहतर माना जाता है क्योंकि यह ज्यादा मजबूत और टिकाऊ होता है। साथ ही AC के फिल्टर को समय-समय पर साफ करते रहना चाहिए, ताकि मशीन पर अतिरिक्त दबाव न पड़े। अगर AC यूनिट में डेंट, क्रैक या किसी तरह का बाहरी नुकसान दिखाई दे, तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।