Written By Manisha
Written By Manisha
Edited By: Manisha| Published By: Manisha| Published: May 15, 2026, 07:16 PM (IST)
गर्मी के मौसम में AC की जरूरत काफी ज्यादा पड़ती है। हालांकि, ज्यादा से ज्यादा एसी इस्तेमाल करने पर एसी से जुड़ी कई समस्या देखने को मिलती है।
कई बार देखा जाता है कि एसी अचानक से कूलिंग करना कम कर देता है। ऐसे में आपको समस्या पता नहीं चलती और आप सीधे मकैनिक को बुला लेते हैं।
हालांकि, कई बार कूलिंग कम होने का कारण गैस लीक होना होता है। आज हम आपको ऐसे 5 संकेत की जानकारी देने जा रहे हैं जिससे आप जान सकेंगे कि एसी की गैस खत्म हो चुकी है।
अगर AC चलाए हुए काफी ज्यादा समय हो गया है, लेकिन कमरे में पहले जैसी कूलिंग नहीं हो रही है... तो यह संकेत है कि आपके एसी की गैस खत्म हो गई है या फिर कम हो चुकी है।
इसके अलावा, अगर आपके इंडोर एसी यूनिट के कूलिंग कॉइल पर बर्फ जमने लगी है... तो यह भी गैस कम होने के संकेतों में से एक है। कई बार आउटडोर यूनिट के कॉपर पाइप में भी जमी बर्फ देखी जा सकती है। दोनों ही केस में गैस से जुड़ी समस्या हो सकती है।
एसी चलाते हुए कूलिंग कम होने के साथ-साथ यदि एसी कमरे में ह्यूमिडिटी बढ़ा रहा है, तो इसका मतलब यह है कि एसी की गैस खत्म हो गई है।
AC की गैस खत्म हो चुकी है यह जानने के लिए आपको एसी की हवा लेना ही नहीं बल्कि सुनना भी होगा। कई बार गैस खत्म होने की स्थिति में इनडोर यूनिट में बबल जैसी आवाज आने लगती है।
जब भी एसी की गैस कम होती है, तब कूलिंग के लिए कंप्रेसर को ज्यादा लोड लेना पड़ता है। इस वजह से इसका सीधा असर आपके बिजली बिल पर आता है। ज्यादा लोड यानी ज्यादा बिजली का बिल। अगर आपका बिल भी पहले से ज्यादा आ रहा है तो एक बार चेक करवा लें कि आपके एसी में गैस है या खत्म हो गई है।