Written By Ashutosh Ojha
Edited By: Ashutosh Ojha | Published By: Ashutosh Ojha | Published: Mar 11, 2026, 11:46 AM (IST)
Xiaomi ने अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज Xiaomi 17 लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में कंपनी ने दो नए स्मार्टफोन Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra पेश किए हैं। इन स्मार्टफोन्स को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो प्रीमियम डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और एडवांस कैमरा फीचर्स चाहते हैं। कंपनी ने स्मार्टफोन्स के साथ अपना नया टैबलेट Xiaomi Pad 8 भी लॉन्च किया है। दोनों स्मार्टफोन की बिक्री 18 मार्च से शुरू होगी और इन्हें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Amazon और Xiaomi के रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा 13 मार्च से 17 मार्च तक इन फोनों की अर्ली बर्ड सेल भी होगी, जिसमें ग्राहकों को कुछ खास ऑफर दिए जाएंगे। और पढें: Xiaomi 17T की लॉन्च टाइमलाइन लीक, जानें कब हो सकती है भारत में एंट्री
Xiaomi 17 की कीमत भारत में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए ₹89,999 रखी गई है, वहीं 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹99,999 है, लेकिन कंपनी के Early Bird और Introductory ऑफर के तहत 512GB वाला मॉडल भी ₹89,999 में खरीदा जा सकता है, दूसरी तरफ Xiaomi 17 Ultra सिर्फ एक वेरिएंट 16GB RAM + 512GB स्टोरेज में लॉन्च हुआ है, जिसकी कीमत ₹1,29,999 है। अगर आप SBI कार्ड से पेमेंट करते हैं तो Xiaomi 17 Ultra पर ₹10,000 तक का डिस्काउंट मिल सकता है। Early Bird ऑफर में यह फोन ₹1,09,999 में खरीदा जा सकता है। दोनों फोन पर कंपनी ₹9,999 का फ्री फोन डैमेज प्रोटेक्शन प्लान भी दे रही है। Xiaomi 17 को Black और Venture Green जैसे कलर्स में खरीदा जा सकता है। वहीं Xiaomi 17 Ultra Black और Red कलर में उपलब्ध है। दोनों स्मार्टफोन 13 मार्च से 17 मार्च तक Early Bird Sale में मिलेंगे। इसके बाद 18 मार्च से इन्हें आधिकारिक वेबसाइट Xiaomi के mi.com, Amazon (amazon.in) और Xiaomi के रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। Xiaomi 17 Ultra खरीदने वाले ग्राहकों को ₹19,999 कीमत का Xiaomi Professional Photography Kit Pro बिल्कुल फ्री दिया जाएगा। और पढें: Smartphones launching in India: Nothing Phone (4a) से लेकर Xiaomi 17 सीरीज तक, मार्च में भारत आ रहे ये फोन
The countdown hits the final stretch.
और पढें: Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
In just 60 minutes, we redefine what a flagship can be. Witness the next chapter of imaging excellence with the #Xiaomi17Series.
Launching today at 11 AM.
Join Us Here: https://t.co/qvUr9AKPIn pic.twitter.com/toxCqeQ8jO
— Xiaomi India (@XiaomiIndia) March 11, 2026
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra दोनों ही स्मार्टफोन बेहद पावरफुल हार्डवेयर के साथ आते हैं। इन फोनों में 3nm टेक्नोलॉजी पर बना Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो शानदार परफॉर्मेंस और बेहतर बैटरी एफिशिएंसी देने का दावा करता है। इसके साथ Adreno 840 GPU, LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन में गेमिंग और मल्टीटास्किंग काफी स्मूथ रहती है। दोनों फोन कंपनी के नए Xiaomi HyperOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं। डिस्प्ले की बात करें तो Xiaomi 17 Ultra में 6.9-inch की 1.5K LTPO AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Dragon Crystal Glass 3 प्रोटेक्शन के साथ आती है। वहीं Xiaomi 17 में 6.3-inch की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट का सपोर्ट मिलता है।
कैमरा के मामले में भी यह सीरीज काफी खास मानी जा रही है। Xiaomi 17 Ultra में Leica के साथ ट्यून किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो दूर की तस्वीरों को भी बेहद साफ कैप्चर करने में सक्षम है। सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Xiaomi 17 में भी 50MP प्राइमरी, 50MP टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। बैटरी की बात करें तो Xiaomi 17 Ultra में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। जबकि Xiaomi 17 में 6330mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसमें 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।