comscore

Jio के धाकड़ प्रीपेड प्लान, रोज 2.5GB डेटा के साथ फ्री में मिलेगा OTT का मजा

Jio ने यूजर्स के लिए कई प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। इनमें रोजाना 2.5GB डेटा मिल रहा है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है। इसके अलावा, प्लान्स के साथ OTT का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।

Published By: Ajay Verma | Published: Apr 18, 2024, 11:04 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Jio के पास कई प्रीपेड प्लान हैं
  • इनमें रोज 2.5GB डेटा दिया जा रहा है
  • इन रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Jio ने अपने पोर्टफोलियो में यूजर्स की जरूरत को ध्यान में रखकर कई प्रीपेड प्लान को ऐड किया है। इन रिचार्ज प्लान्स में रोजाना 2.5GB डेटा ऑफर किया जा रहा है। इनमें अन्य नेटवर्क पर बात करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इतना ही नहीं रिचार्ज प्लान्स में मनोरंजन के लिए Zee5 और SonyLiv जैसे ओटीटी ऐप्स के साथ प्रीमियम ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में मिल रहा है। चलिए नीचे जानते हैं जियो के इन शानदार प्रीपेड प्लान के बारे में… news और पढें: Jio यूजर्स की मौज, इन प्लान में डेली डेटा के साथ 20GB Data मिलेगा Free

Jio Prepaid Plans Offers 2.5GB Data Daily

नीचे जियो के डेली 2.5 जीबी डेटा वाले प्रीपेड प्लान की लिस्ट दी गई है : news और पढें: Jio, Airtel और Vodafone idea के सस्ते प्लान, सुपरफास्ट डेटा के साथ मिलेगी फ्री कॉलिंग

Jio का 349 रुपये वाला प्रीपेड प्लान news और पढें: Jio का का 749 रुपए का तगड़ा प्लान, कॉलिंग, डेटा के साथ फ्री मिलेगा Netflix, Prime Video और JioHotstar

टेलीकॉम कंपनी जियो का यह प्रीपेड प्लान 30 दिन की समय सीमा के साथ आता है। इसमें रोजाना 2.5GB डेटा (कुल 75GB डेटा) दिया जा रहा है। इसमें 100SMS भी मिल रहे हैं। इतना ही नहीं प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ JioTV, JioCinema और JioCloud का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जा रहा है। इस प्लान को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और मोबाइल ऐप से रिचार्ज कराया जा सकता है।

Jio का 2999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

जियो के इस प्लान की कीमत 2999 रुपये है। यह प्लान आपको पर मंथ 230 रुपये का पड़ेगा। अब इसमें मिलने वाले बेनेफिट्स पर नजर डालें, तो इसमें रोज 2.5GB डेटा और 100SMS दिए जा रहे हैं। इसमें असीमित कॉलिंग मिलेगी। इसके साथ ही प्लान में जियो टीवी, सिनेमा और क्लाउड का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिल रहा है। इस रिचार्ज पैक की वैधता 365 दिन यानी एक साल की है।

Jio का 3662 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

यह टेलीकॉम ऑपरेटर जियो का एनुअल प्रीपेड प्लान है। इस रिचार्ज पैक की कीमत 3662 रुपये तय की गई है। इस प्लान में डेली 2.5GB डेटा सहित 100SMS दिए जा रहे हैं। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है। इसके अलावा, प्लान के साथ जियो टीवी, सिनेमा और क्लाउड का एक्सेस दिया जा रहा है। इसमें Sony liv और Zee5 का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में मिल रहा है। इसकी वैलिडिटी 365 दिन की है।