comscore

Jio यूजर्स कैसे लें डेटा लोन? बिना पैसे दिए चला सकेंगे हाई-स्पीड डेटा

Jio Data Loan: अगर आपका डेली डेटा कोटा अक्सर जल्द ही खत्म हो जाता है और आपके पास डेटा वाउचर एक्टिवेट कराने के पैसे नहीं है, तो आप डेटा का लोन ले सकते हैं। यहां जानें जियो यूजर्स कैसे लें डेटा लोन।

Published By: Manisha | Published: Apr 10, 2024, 06:53 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Jio यूजर्स ले सकते हैं डेटा लोन
  • एक्स्ट्रा डेटा की जरूरत पूरा करेगी यह सर्विस
  • नहीं देने होंगे तुरंत पैसे
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Jio Data Loan: इंटरनेट के दौरान में डेटा की खपत काफी ज्यादा बढ़ गई है। इंटरनेट ब्राउजिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग व ऑनलाइन शॉपिंग तक के कई काम इंटरनेट के भरोसे होते हैं। ऐसे में यूजर्स को डेली खूब सारे डेटा की जरूरत पड़ती है। मोबाइल डेटा की बात करें, तो ज्यादातर कंपनियां डेली 2GB, 2.5GB या तक कि 3GB डेटा पैक लेकर आती है। कई बार होता है कि डेली डेटा कोटा पर्याप्त नहीं रहता और आपको ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ जाती है। वैसे तो एक्स्ट्रा डेटा की जरूरत को खत्म करने के लिए कंपनियां कई डेटा पैक लेकर आती है। हालांकि, अब इसके साथ टेलीकॉम कंपनियों ने डेटा लोन भी देना शुरू कर दिया है। news और पढें: Jio का का 749 रुपए का तगड़ा प्लान, कॉलिंग, डेटा के साथ फ्री मिलेगा Netflix, Prime Video और JioHotstar

जी हां, टेलीकॉम कंपनियों ने अब अपने यूजर्स के लिए डेटा लोन की सुविधा देना शुरू कर दिया है। इस सर्विस के तहत यूजर्स बिना पेमेंट किए लोन पर एक्स्ट्रा डेटा पा सकते हैं। यह सर्विस यूजर्स की एक्स्ट्रा डेटा की जरूरत को पूरा कर देगा और फिर बार में वह उस लोन का बकाया चुका सकते हैं। यहां जानें Jio यूजर्स कैसे ले सकते हैं डेटा लोन। news और पढें: Jio-Airtel के इन प्लान में Amazon Prime और Sony Liv मिला रहा बिल्कुल Free, अभी करें रिचार्ज

Jio यूजर्स उधार पर ले सकते हैं डेटा

1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में MyJio App डाउनलोड कर लें। यह ऐप एंड्रॉइड यूजर्स के लिए Google Play Store और iOS यूजर्स के लिए APP Store पर उपलब्ध है। news और पढें: Jio Vs Airtel: किसके पोस्टपेड प्लान में है दाम, किसमें मिल रहा ज्यादा डेटा, जानिए यहां

2. MyJio ऐप को ओपन करने से आपको स्क्रीन से लेफ्ट कॉर्नर पर मैन्यू आइकन दिखाई देगा। इस आइकन पर क्लिक कर दें।

3. इस मैन्यू में आपको Mobile Services के ऑप्शन में ‘Emergency Data Loan’ का सेक्शन दिखेगा।।

4. Emergency Data Loan में जाकर आपको ‘Proceed’ पर क्लिक करना है।

5. इसके बाद ‘Get Emergency data’ पर टैप कर दें। यहां से आप अपने लिए लोन पर डेटा ले सकते हैं। यह डेटा आपके जियो फोन पर तुरंत एक्टिवेट हो जाएगा। इसके लिए आपको पैसे देने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

Jio Data Loan की पेमेंट कैसे करें?

1. इसके लिए आपको फिर से MyJio ऐप ओपन करना होगा।

2. अब मैन्यू आइकन पर क्लिक करके फिर से ‘Emergency Data Loan’ सेक्शन में जाएं।

3. अब ‘Proceed’ पर क्लिक करें।

4. यहां आपको ‘Emergency Data Loan’ का अमाउंट देखने को मिलेगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

5. अब आप ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से इस लोन के अमाउंट को पे कर सकते हैं। अगर यूजर अपना पुराना बकाया नहीं भरता, तो कंपनी आगे उसे किसी तरह का डेटा लोन प्रोवाइड नहीं करेगी। इसके अलावा, डेटा लोन न देने की स्थिति में यूजर पर लीगल एक्शन भी लिया जा सकता है।