Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Nov 13, 2025, 04:38 PM (IST)
प्रतिकात्मक इमेज
Motorola ने हाल ही में Moto G100 2025 को ग्लोबली लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को 7000mAh की बैटरी के साथ लाया गया है। सीमलेस फंक्शनिंग के लिए फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर मिलता है। अब खबर है कि कंपनी G-सीरीज में आने वाले एक और फोन को लाने वाली है। इसे Geekbench सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। यह Moto G100s हो सकता है। और पढें: Moto G77 Power: 7000mAh बैटरी वाला धांसू फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
टिप्सटर अभिषेक यादव की मानें, तो अपकमिंग Moto G100s स्मार्टफोन पॉपुलर सर्टिफिकेशन साइट गीकबेंच पर लिस्ट है। इस फोन का मॉडल नंबर XT2537-4 है। इसमें ARMv8 चिपसेट मिलेगी। इसका मतलब है कि डिवाइस में क्वालकॉम का Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसकी क्लॉक स्पीड 2.40GHz और पीक परफॉर्मेंस 1.80GHz है। और पढें: Moto Pad 70 Pro टैब 10200mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
इस अपकमिंग डिवाइस में 8GB रैम दी जा सकती है। इसमें Adreno 710 GPU और Android 16 पर काम करने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम मिलने की संभावना है। सिंगल कोर में मोबाइल फोन को 1,018 प्वाइंट और मल्टी-कोर में 2,893 प्वाइंट मिले हैं। और पढें: Motorola Edge 70 Pro+ की सेल आज से होगी शुरू, बंपर छूट के साथ मिलेगी सस्ती EMI
स्मार्टफोन मेकर मोटोरोला ने अभी तक जी100एस की लॉन्चिंग को लेकर कुछ नहीं कहा है, मगर लीक्स में दावा किया जा रहा है कि इस फोन को नवंबर के अंत या फिर दिसंबर की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इससे बाजार में Vivo और Realme जैसे ब्रांड को टक्कर मिलेगी।
Moto G100 2025 Hello UI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जो Android 15 पर आधारित है। इस स्मार्टफोन में 6.72 इंच का फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और पीक ब्राइटनेस 1050 निट्स है।
इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर, 12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसमें 50MP और 8MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जबकि फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है। इसकी बैटरी 7,000mAh की है। इसको 33 वॉट फास्ट चार्जिंग मिली है।