comscore

Moto Buds 2 भारत में Dual 11mm Dynamic ड्राइवर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Moto Buds 2 TWS भारत में Moto G37 और Moto G37 Power स्मार्टफोन के साथ लॉन्च हो गए हैं। कंपनी ने इन्हें 3000 से कम की रेंज में पेश किया है। यहां जानें कीमत और फीचर्स से जुड़ी सभी डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: May 19, 2026, 01:39 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Moto Buds 2 भारत में लॉन्च हो गए हैं। कंपनी ने इन बड्स को Moto G37 और Moto G37 Power स्मार्टफोन के साथ पेश किया है। फीचर्स की बात करें, तो TWS में 11mm Dynamic ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो कि यूजर को शानदार म्यूजिक एक्सपीरियंस प्रोवाइड करेंगे। पानी से बचाव के लिए बड्स में IP54 रेटिंग मिलती है। प्रत्येक बड्स में 62mAh बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह बड्स सिंगल चार्ज पर 11 घंटे तक का प्लेबैक प्रोवाइड करेंगे। आइए जानते हैं बड्स की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स। news और पढें: Moto G37 और Moto G37 Power 5G पावर पैक्ड फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Moto Buds 2 Price in India, Availability

कंपनी ने Moto Buds 2 को 2,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। बडस् की सेल भारत में 25 मई से शुरू होने जा रही है, जिसे आप कंपनी की साइट व Flipkart के जरिए खरीद सकेंगे। कंपनी ने इस बड्स को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिसमें Pantone Carbon, Pantone Gray Mist और Pantone Violet Ice जैसे ऑप्शन मिलने वाले हैं। news और पढें: Mothers Day पर मां को तोहफे में दें ये स्मार्टफोन, कीमत 10000 रुपये से भी कम

Moto Buds 2 Specifications

फीचर्स की बात करें, तो Moto Buds 2 में डुअल 11mm डायनमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं, जिसके जरिए आपको शानदार म्यूजिक एक्सपीरियंस मिलेगा। वहीं, कॉलिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने बड्स में 6 माइक्रोफोन सेटअप दिया है, जिसके साथ High SNR मिलता है। इसके अलावा, यदि आप बड्स के जरिए शोर वाली जगह पर कॉल करते हैं, तो आपको Dynamic active noise cancellation (ANC) सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह Environmental नॉइस को 55dB तक कम करता है। news और पढें: Moto Pad 60 Pro और Moto Pad 60 Neo भारत में हुए महंगे, टिप्स्टर ने किया दावा

पानी से बचाव के लिए बड्स में IP54 रेटिंग मिलती है। इसके साथ ही बड्स में डुअल कनेक्शन व ऑटो स्विचिंग का सपोर्ट भी मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 6.0 सपोर्ट मौजूद है। इस TWS में AAC, SBC, LHDC5, and LHDC4 codecs और Hi-Res audio आदि का सपोर्ट भी मिलता है। यह बड्स 62mAh बैटरी के साथ आते हैं, जिसको लेकर दावा किया गया है कि ये सिंगल चार्ज पर 11 घंटे तक की बैटरी प्रोवाइड करते हैं। वहीं, चार्जिंग केस के साथ यह बड्स 48 घंटे तक का बैटरी बेकअप प्रोवाइड करते हैं। इनका डायमेंशन 59.9×46.3×28.4mm और भार 42 ग्राम है।

Moto Buds 2 Specs
ड्राइवर डुअल 11mm Dynamic ड्राइवर्स
माइक्रोफोन 6-Mic सेटअप
Noise Cancellation Dynamic Active Noise Cancellation (ANC)
ANC क्षमता 55dB तक Noise Reduction
कॉलिंग फीचर High SNR + Environmental Noise Cancellation
Bluetooth Version Bluetooth 6.0
बैटरी (Earbuds) 62mAh
बैटरी बैकअप (Single Charge) 11 घंटे तक
कुल बैटरी बैकअप 48 घंटे तक (Charging Case के साथ)
फास्ट चार्जिंग 10 मिनट चार्ज में 3 घंटे तक Playback
Water Resistance IP54 Rating
Dimensions 59.9 × 46.3 × 28.4mm
वजन 42 ग्राम

इन बड्स से मिलेगी टक्कर

Realme Buds Air 7 को भी आप 2,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यह बड्स 12.4mm dynamic deep brass drivers से लैस हैं। इनमें 52dB तक का ANC सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने इनमें भी 6 माइक का सिस्टम कॉलिंग के लिए दिया है। इन बड्स में भी आपको 62mAh बैटरी मिलने वाली है।

OnePlus Nord Buds 3 Pro को भी 2,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इन बड्स में 12.4mm डायनमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। ये बड्स 49dB ANC सपोर्ट के साथ आते हैं। इन बड्स में 58mAh बैटरी मिलती है। चार्जिंग केस की बैटरी 440mAh की है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource