Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Sep 27, 2023, 01:44 PM (IST)
Google ने अर्थक्वेक अलर्ट फीचर (Earthquake alert) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस सुविधा के आने से अब Android यूजर्स को भूकंप आने से पहले अलर्ट मिल जाएगा। यह फीचर अलर्ट भेजने के लिए स्मार्टफोन के सेंसर्स का इस्तेमाल करता है। आपको बता दें कि गूगल ने इस खास सिस्टम को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) और राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NSC) के साथ मिलकर तैयार किया गया है। और पढें: Google ने पेश किया नया AI Home Speaker, Gemini के साथ मिलेंगे ये सब फीचर्स, कीमत बस इतनी
गूगल के आधिकारिक ब्लॉगपोस्ट के अनुसार, अर्थक्वेक अलर्ट फीचर को लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह फीचर भूकंप से प्रभावित क्षेत्र के एंड्रॉइड यूजर्स को स्थानिय भाषा में अर्ली अलर्ट भेजता है। और पढें: शानदार फीचर्स के साथ Android 17 हुआ लॉन्च, इन यूजर्स को मिलेगा सबसे पहले Update
टेक जाइंट गूगल ने बताया कि एंड्रॉइड यूजर्स को ‘Be Aware’ और ‘Take Action’ अलर्ट मिलेंगे। ‘बी अवेर’ अलर्ट 4.5 या उससे अधिक तीव्रता वाले भूकंप के दौरान mmi 3 और 4 झटकों का महसूस करने वाले यूजर्स को भेजा जाएगा। यह अलर्ट फोन की स्क्रीन पर दिखाई देगा। यदि डिवाइस साइलेंट मोड पर है, तो नोटिफिकेशन साउंड रिंग नहीं करेगी। और पढें: Google पर भूलकर भी सर्च न करें ये 5 चीजें, वरना होगा बहुत नुकसान
कंपनी ने आगे बताया कि अगर यूजर्स एमएमआई 5 या उससे अधिक के झटके महसूस कर रहे हैं, तो यह अलर्ट सिस्टम डिवाइस के नोटिफिकेशन सेटिंग को बायपास करके तेज साउंड प्ले करेगा।
अब टेक एक्शन की बात करें, तो यह अलर्ट यूजर्स को भूकंप के दौरान बचने के टिप्स देगा। गूगल का कहना इस अलर्ट सुविधा से लोगों को बहुत फायदा होगा और इससे वह भूकंप से अपने आप को बचा सकेंगे।
गूगल के अनुसार, अलर्ट फीचर को अगले सप्ताह से सभी भारतीय यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।
अर्थक्वेक अलर्ट फीचर एंड्रॉइड 5 और उससे ऊपर के वर्जन पर काम करता है। अगर आप इस फीचर को एक्टिवेट करना चाहते हैं, तो आप नीचे बताए गए प्रोसेस को फॉलो करें :
1. अपने एंड्रॉइड फोन की सेटिंग में जाएं।
2. ‘Safety & emergency’ ऑप्शन पर टैप करें।
3. यदि यह ऑप्शन नहीं मिलता है, तो आप लोकेशन में जाकर एडवांस फीचर में जाएं। यहां आपको अर्थक्वेक अलर्ट मिल जाएगा।
4. अब यहां से आप इस फीचर को ऑन कर दें।