comscore

Nothing का सब-ब्रांड ला रहा सस्ती स्मार्टवॉच और ईयरफोन, BIS से मिला संकेत

CMF by Nothing की स्मार्टवॉच और ईयरफोन भारत में लॉन्च हो सकते हैं। दोनों डिवाइस को BIS पर स्पॉट किया गया है। हालांकि, लिस्टिंग से दोनों प्रोडक्ट के फीचर का पता नहीं चला है।

Published By: Ajay Verma | Published: Aug 08, 2023, 08:44 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • CMF by Nothing भारत में स्मार्टवॉच और ईयरफोन लॉन्च कर सकता है।
  • दोनों प्रोडक्ट को BIS सर्टिफिकेशन साइट पर देखा जा चुका है।
  • नथिंग ने सीएमएफ बाय नतिंग को कुछ दिन पहले लॉन्च किया था।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

स्मार्टफोन ब्रांड Nothing ने कुछ दिन पहले अपने सब-ब्रांड CMF by Nothing को लॉन्च किया था। लॉन्चिंग के दौरान कंपनी के सीईओ कर्ल पाई ने नए ब्रांड के तहत किफायती स्मार्टवॉच और ईयरबड्स को पेश करने की घोषणा की। अब खबर है कि कंपनी इन दोनों प्रोडक्ट्स को भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। दोनों अपकमिंग प्रोडक्ट्स को हाल ही में BIS (Bureau of Indian Standards) पर देखा गया है। news और पढें: OnePlus और Nothing ने इन फोन्स के बढ़ाए दाम, जानें वजह और नई कीमत

गैजेट 360 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टिप्सटर सुधांशु अंभोर अपने आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट पर इमेज शेयर की है, जिससे पता चला है कि CMF by Nothing के तहत लॉन्च होने वाली स्मार्टवॉच और ईयरफोन BIS पर लिस्ट हैं और इनको अप्रूवल मिल चुका है। news और पढें: Nothing का Warp App घंटों में क्यों हुआ गायब? यूजर्स रह गए हैरान!

लिस्टिंग से केवल इनके मॉडल नंबर की जानकारी मिली है, लेकिन इनके फीचर्स का पता नहीं चला है। वहीं, कंपनी की ओर से भी अभी तक स्मार्टवॉच व ईयरफोन की इंडिया लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। news और पढें: दमदार फीचर्स और क्रेजी डिजाइन वाले Nothing फोन पर 3000 का फाडू डिस्काउंट, हाथ न फिसलने दें धांसू Offer

पावर एडाप्टर हुआ BIS पर लिस्ट

सुधांशु अंभोर से पहले टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने CMF by Nothing ब्रांडिंग वाले पावर एडाप्टर को BIS सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया था। इन सभी लिस्टिंग से संकेत मिल रहा है कि नथिंग नए ब्रांड के तहत भारत में एक साथ कई सस्ते प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी में है। फिलहाल, प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है।

पिछले महीने लॉन्च किया Nothing Phone 2

आपको याद दिला दें कि टेक ब्रांड नथिंग ने जुलाई के मध्य में Nothing Phone 2 स्मार्टफोन को भारत में उतारा था, जो अब 44,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर बिक रहा है। फीचर की बात करें, तो 5G स्मार्टफोन में LTPO AMOLED स्क्रीन मिलती है। इसका साइज 6.7 इंच है और इसको 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिला है। इसका रेजलूशन 1080 x 2412 पिक्सल है।

पावर और स्मूथ फंक्शनिंग के लिए मोबाइल फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही, फोन में 12GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है।

नथिंग फोन 2 एंड्रॉइड 13 पर काम करता है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें पहला और दूसरा 50MP का लेंस है। सेल्फी के लिए हैंडसेट में 32MP का कैमरा दिया गया है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

बैटरी और अन्य स्पेक्स

यह 5G मोबाइल फोन 4,700mAh की तगड़ी बैटरी से लैस है, जिसे 15W फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। सीमलेस कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, 5G, ऑडियो जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर दिए गए हैं।