Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: May 03, 2026, 03:45 PM (IST)
भारत में स्मार्टफोन खरीदना अब पहले जैसा आसान और सस्ता नहीं रहा, हाल ही में OnePlus 15, OnePlus 15R और Nothing Phone 4a Series की कीमतों में बढ़ोतरी ने यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है, पहले जहां लोग लॉन्च के बाद कीमत कम होने का इंतजार करते थे, अब वही फोन कुछ महीनों में और महंगे हो रहे हैं। यह ट्रेंड सिर्फ एक कंपनी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे स्मार्टफोन मार्केट में धीरे-धीरे हो रहा है। इसका सीधा असर आम ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा। और पढें: Nothing Phone 4a को Flipkart सेल से पहले खरीदने का सिर्फ यहां मिलेगा मौका, जानिए कब होगा लॉन्च
अगर OnePlus की बात करें तो OnePlus 15 की कीमत में करीब 6000 रुपये तक का इजाफा हो चुका है। जो फोन लॉन्च के समय 72,999 रुपये में आया था, अब वह 77,999 रुपये में मिल रहा है। वहीं इसका 16GB RAM वाला वेरिएंट 85,999 रुपये तक पहुंच गया है। इसी तरह OnePlus 15R की कीमत भी धीरे-धीरे बढ़कर 47,999 रुपये से 52,999 रुपये हो गई है। और पढें: लॉन्च से पहले Nothing Phone 4a फोन की कीमत हुई लीक, जानिएं यहां
Nothing Phone 4a Pro जो पहले 39,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, अब 44,999 रुपये में बिक रहा है। वहीं Nothing Phone 4a की कीमत भी 31,999 रुपये से बढ़कर 34,999 रुपये हो गई है। यह बदलाव दिखाता है कि सिर्फ फ्लैगशिप ही नहीं, बल्कि मिड-रेंज स्मार्टफोन भी अब महंगे होते जा रहे हैं। इस वजह से बजट में अच्छा फोन लेना अब पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गया है। और पढें: Nothing Phone 4a Series के लॉन्च से पहले हुआ बड़ा खुलासा, मिलेगा Snapdragon Chipset
इस कीमत बढ़ोतरी के पीछे कई कारण हैं। सबसे बड़ा कारण है कंपोनेंट्स की बढ़ती कीमत, खासकर RAM और स्टोरेज। AI टेक्नोलॉजी के बढ़ने से इनकी डिमांड काफी बढ़ गई है, जिससे सप्लाई कम और कीमत ज्यादा हो रही है। इसके अलावा चिपसेट महंगे हो रहे हैं, सप्लाई चेन पर दबाव बना हुआ है और रुपये की वैल्यू में उतार-चढ़ाव भी असर डाल रहा है। ऐसे में अब यूजर्स के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि फोन कब खरीदें। पहले इंतजार करने पर अच्छे डिस्काउंट मिल जाते थे, लेकिन अब इंतजार करने पर कीमत और बढ़ सकती है। इसलिए अगर कोई फोन आपके बजट में फिट बैठता है, तो ज्यादा देर तक रुकना शायद सही फैसला नहीं होगा।