comscore

BSNL का सबसे तगड़ा प्लान, अनलिमिटेड कॉल, 90GB डेटा और 6 महीने की वैलिडिटी, कीमत बस इतनी

अगर आप हर महीने रिचार्ज कराने की झंझट से परेशान हैं, तो BSNL ने आपके लिए जबरदस्त प्लान पेश किया है। इस प्लान में आपको 6 महीने की वैधता, अनलिमिटेड कॉलिंग, 90GB डेटा और रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलती है। आइए जानते हैं।

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Jul 28, 2025, 12:58 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

news और पढें: Jio की मार्केट बिगाड़ने आया BSNL का खास ऑफर, सिर्फ 51 रुपये में रोज मिलेगा 2GB डेटा

BSNL ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। कंपनी ने एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है जिसकी कीमत 897 रुपये रखी गई है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबी वैधता है। BSNL का यह नया प्लान 180 दिनों यानी पूरे 6 महीनों तक वैध रहता है। इसका मतलब है कि एक बार रिचार्ज करने के बाद ग्राहक को बार-बार रिचार्ज की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। यह प्लान उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जो बार-बार रिचार्ज कराना नहीं चाहते। news और पढें: BSNL के प्लान ने Jio की उड़ाई नीदें, 70 दिन की वैलिडिटी के साथ डेली 2GB नहीं.. पाएं डेली 3GB डेटा

अनलिमिटेड कॉलिंग और बिना डेली लिमिट के डेटा

इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। आप चाहे किसी भी नेटवर्क पर कॉल करें लोकल हो या नेशनल, बिना किसी रुकावट के बात कर सकते हैं। इसके अलावा, कंपनी इस प्लान में कुल 90GB हाई-स्पीड डेटा दे रही है। यह डेटा पूरे 180 दिनों के लिए दिया जा रहा है, यानी इस प्लान में कोई डेली लिमिट नहीं है। आप किसी भी दिन अपनी जरूरत के हिसाब से डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह फीचर खास तौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो कभी-कभी ही इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। news और पढें: BSNL का धमाका: Rs 399 में दे रहा 3300GB डेटा, Jio प्लान पड़ा फीका

प्राइवेट कंपनियों को टक्कर देने की तैयारी

BSNL का यह नया प्लान सीधे तौर पर प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को चुनौती देने के लिए लाया गया है। जहां निजी कंपनियां अपने प्लान की कीमतें बढ़ा रही हैं, वहीं BSNL ने कम कीमत में लंबी वैधता और बेहतर सुविधाएं दे रही हैं। कंपनी ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस प्लान की जानकारी शेयर की थी। ऐसे में अगर आप एक भरोसेमंद और सस्ता प्रीपेड प्लान ढूंढ रहे हैं, तो BSNL का यह 897 रुपये वाला हाफ-ईयर प्लान आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource