Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Apr 20, 2026, 10:50 AM (IST)
Apple WWDC 2026: iOS 27 Siri update with advanced AI tools conversation support and smart responses
Apple WWDC 2026 इवेंट 8 जून से शुरू होगा और पूरे 7 दिनों तक चलेगा। इस बार कंपनी का मुख्य फोकस नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स पर रहने वाला है, खासकर iOS 27 पर। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple इस इवेंट में अपने वॉयस असिस्टेंट Siri का अब तक का सबसे बड़ा अपग्रेड पेश कर सकता है। इस अपडेट में AI का बड़ा रोल होगा, जिससे iPhone यूजर्स का अनुभव पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और आसान हो सकता है। और पढें: WWDC 2026: Apple ने पेश किया Gemini AI से लैस नया Siri सिस्टम, अब पहले से ज्यादा स्मार्ट होगा वॉयस असिस्टेंट
WWDC 2026 में Siri का नया डिजाइन सबसे ज्यादा चर्चा में है, रिपोर्ट्स के अनुसार, कहा जा रहा है कि Apple Siri को एक फ्रेश और मॉडर्न लुक देगा, जिसमें ग्लोइंग एनीमेशन इफेक्ट शामिल होगा, खासतौर पर डार्क मोड में यह काफी शानदार दिख सकता है। कंपनी का मकसद Siri को ज्यादा इंटरैक्टिव और विजुअली अपीलिंग बनाना है, ताकि यूजर्स को इस्तेमाल करते समय बेहतर अनुभव मिले। इसके अलावा iPhone में मिलने वाला Dynamic Island भी अब Siri के साथ इंटीग्रेट किया जा सकता है, जिससे यूजर्स को एक नया और आसान इंटरफेस देखने को मिलेगा। और पढें: सबसे पहले इस्तेमाल करना चाहते हैं iOS 27? जानें बीटा अपडेट डाउनलोड करने का तरीका
रिपोर्ट्स के अनुसार, Siri अब सिर्फ एक कमांड तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें कंटीन्यूअस कन्वर्सेशन फीचर मिलेगा। इसका मतलब है कि यूजर्स एक ही बार में कई सवाल पूछ सकते हैं और Siri बिना रुकावट के जवाब देता रहेगा। इसके साथ ही Siri यूजर्स की पर्सनल पसंद और आदतों को समझने में भी ज्यादा सक्षम होगा, जिससे वह ज्यादा सटीक और पर्सनलाइज्ड जवाब दे सकेगा। इतना ही नहीं, नया अपडेट ‘On-Screen Awareness’ फीचर भी ला सकता है, जिससे Siri आपके स्क्रीन पर दिख रहे कंटेंट के हिसाब से जवाब दे पाएगा। और पढें: iOS 27 के 5 सबसे दमदार फीचर, आपके iPhone को बना देंगे अधिक स्मार्ट और पावरफुल
इसके अलावा, Apple एक डेडिकेटेड Siri App लॉन्च कर सकता है, जिसमें आपकी पिछली बातचीत सेव रहेगी और आप वहीं से बातचीत दोबारा शुरू कर सकेंगे, साथ ही Siri को सिस्टम सर्च टूल Spotlight Search के साथ जोड़ने की भी तैयारी है, जिससे सर्च और वॉयस कमांड का अनुभव एक जैसा और स्मूद हो जाएगा, कुछ रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि Apple थर्ड-पार्टी AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकता है, जिससे Siri की परफॉर्मेंस और एक्युरेसी और बेहतर होगी। अगर ये सभी फीचर्स लॉन्च होते हैं, तो WWDC 2026 Apple के लिए एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है और Siri पहले से कहीं ज्यादा पावरफुल और स्मार्ट बनकर सामने आ सकता है।