Written By Avanish Upadhyay
Published By: Avanish Upadhyay | Published: Jan 11, 2023, 12:51 PM (IST)
Apple अपने मोबाइल डिवाइस और अन्य प्रोडक्ट के लिए खुद की स्क्रीन तैयार करने की प्लानिंग कर रही है। कंपनी साल 2024 तक आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। अभी Apple अपने iPhone, Apple Watch और दूसरे प्रोडक्ट के लिए Samsung और LG से डिस्प्ले लेती है। Apple अपने प्रोडक्ट के लिए दुनियाभर में लोकप्रिय है। और पढें: Apple यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, Watch और AirPods में आए नए हेल्थ फीचर
Apple पहले अपनी फ्लैगशिप स्मार्टवॉच में इनहाउस डिस्प्ले का इस्तेमाल करना चाहती है। यह जानकारी ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में शेयर की है। अमेरिकी कंपनी की प्लानिंग मौजूदा OLED (Organic Light-Emitting Diode) से अपग्रेड स्क्रीन तैयार करना है। Apple इस स्क्रीन को अन्य डिवाइस जैसे आईफोन आदि में भी इस्तेमाल करना चाहती है। और पढें: iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खबर, Fortnite गेम फिर App Store पर आया
इन हाउस डिस्प्ले के इस्तेमाल से कंपनी को ज्यादा पावर मिलेगी और वह अपने प्रोडक्ट के डिजाइन को ज्यादा बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर पाएगी। उसमें बेहतर फीचर्स को भी एड कर पाएगी। टेक जगत की दिग्गज कंपनी पहले ही intel कॉर्पोरेशन के चिपसेट को हटा चुकी है, जो मैक कंप्यूटर में इस्तेमाल किया जाता था। इसी तरह से कंपनी आईफोन में वायरलेस तकनीक को इस्तेमाल करना चाहती है। California-based Apple ने अभी तक इस जानकारी को नकारा नहीं है। और पढें: WWDC 2026 इवेंट इस तारीक से होगा शुरू, क्या इस बार Apple पेश करेगा AI वाला Siri?
Samsung दुनिया का सबसे आधुनिक डिस्प्ले मैन्युफ्रैक्चरर है। साथ ही वह खुद की टीवी के लिए microLED तैयार करती है। लेकिन अभी ऐप्पल को सैमसंग और LG को टक्कर देने के लिए एक लंबी दूरी तय करनी है। इसके लिए कंपनी को स्ट्रांग सप्लाई चेन को नियंत्रित करना होगा।
Apple खुद की स्क्रीन तैयार करने के लिए बीते लंबे समय से तैयार कर रहा है। इसके बारे में Bloomberg ने सबसे पहले जानकारी साल 2018 में शेयर की थी कि कंपनी खुद के डिस्प्ले तैयार करने की प्लानिंग बना रही है। सबसे पहले ऐप्पल की इनहाउस डिस्प्ले का इस्तेमाल Apple Watch में किया जाएगा। हालांकि अभी इस बारे में और जानकारी सामने आना बाकी है। अभी तक कंपनी ने इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर की है।