Written By Ashutosh Ojha
Written By Ashutosh Ojha
Edited by Ashutosh Ojha |Published: May 19, 2026, 11:57 AM (IST)
Apple is expected to upgrade Siri with AI features in iOS 27. (Image: Unsplash)
Apple अपने AI को लेकर लंबे समय से सवालों के घेरे में रहा है, लेकिन अब कंपनी अपने वर्चुअल असिस्टेंट Siri को पूरी तरह नए अंदाज में पेश करने की तैयारी कर रही है। Bloomberg की रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple अगले महीने होने वाले WWDC 2026 में नए AI-पावर्ड Siri का ऐलान कर सकता है, बताया जा रहा है कि यह नया Siri शुरुआती दौर में Beta Version के रूप में लॉन्च हो सकता है। गौर करने वाली बात यह है कि Apple ने पहली बार 2024 में ‘Apple Intelligence’ इवेंट के दौरान एडवांस Siri का संकेत दिया था, लेकिन इसके बाद कंपनी को AI रेस में पीछे रहने के लिए काफी आलोचना झेलनी पड़ी। अब Apple इस नए Siri के जरिए OpenAI के ChatGPT, Google के Gemini और Anthropic के Claude जैसे AI चैटबॉट्स को सीधी टक्कर देने की तैयारी में है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, नया Siri पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा स्मार्ट और बातचीत करने वाला AI असिस्टेंट होगा। इसमें यूजर्स को ChatGPT और Gemini जैसी Chat-Style बातचीत का अनुभव मिल सकता है। यानी यूजर्स पुराने चैट्स को दोबारा खोल सकेंगे, पहले की बातचीत को जारी रख पाएंगे या फिर बिल्कुल नई चैट शुरू कर सकेंगे। इसके अलावा Apple Siri के लिए ‘Search or Ask’ जैसा नया इंटरफेस भी ला सकता है, जहां स्क्रीन को नीचे स्वाइप करते ही Siri सीधे Conversation Mode में खुल जाएगा। अभी तक Siri सिर्फ एक फ्लोटिंग वॉइस असिस्टेंट की तरह काम करता था, लेकिन नए अपडेट के बाद यह एक फुल AI चैटबॉट जैसा अनुभव दे सकता है। इससे साफ है कि Apple अब Siri को केवल Voice Assistant नहीं बल्कि एक पर्सनल AI कंपेनियन के रूप में बदलना चाहता है।
इस बार Apple का सबसे बड़ा फोकस Privacy पर रहने वाला है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नया Siri यूजर्स को अपनी बातचीत को ऑटोमैटिकली डिलीट करने का ऑप्शन देगा। यूजर्स चाहें तो 30 दिन, 1 साल या कभी भी चैट डिलीट न करने का ऑप्शन चुन सकेंगे। यह फीचर काफी हद तक Messages ऐप की Chat Management सेटिंग्स जैसा हो सकता है। खास बात यह है कि Apple कथित तौर पर AI मॉडल ट्रेनिंग के लिए यूजर्स की निजी बातचीत का इस्तेमाल कम से कम करना चाहता है और Synthetic Data टेक्नोलॉजी पर ज्यादा भरोसा कर रहा है। यही वजह है कि कंपनी Siri को ‘Private AI Assistant’ के रूप में पेश कर सकती है। ऐसे समय में जब AI कंपनियों पर यूजर डेटा इस्तेमाल करने को लेकर सवाल उठ रहे हैं, Apple अपनी Privacy-First रणनीति के जरिए खुद को बाकी कंपनियों से अलग दिखाने की कोशिश कर रहा है।
WWDC 2026 का आयोजन 8 जून से 12 जून 2026 तक Apple Park में होगा। भारतीय समयानुसार इसका Keynote Session 8 जून को रात 10:30 बजे शुरू होगा। इस इवेंट में केवल Siri ही नहीं बल्कि कई नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स भी पेश किए जा सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी iOS 27, iPadOS 27, macOS 27, watchOS 27 और नए homeOS की भी झलक दिखा सकती है। ऐसे में WWDC 2026 Apple के लिए बेहद अहम इवेंट माना जा रहा है, क्योंकि इसी मंच से कंपनी यह साबित करने की कोशिश करेगी कि वह AI की दौड़ में अब पीछे नहीं रहना चाहती।