Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Feb 16, 2026, 12:19 PM (IST)
Xiaomi Civi 6
Xiaomi का नया स्मार्टफोन Xiaomi Civi 6 एक बार फिर चर्चाओं में है, हाल ही में आई लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन जल्द ही चीन में लॉन्च हो सकता है। कुछ महीनों पहले ऐसी खबरें आई थीं कि कंपनी Civi सीरीज को बंद कर सकती है, लेकिन अब नए खुलासों से पता चलता है कि इस सीरीज पर अभी काम जारी है। कंपनी ने मई 2025 में Xiaomi Civi 5 Pro को चीन में पेश किया था। अब माना जा रहा है कि Civi 6 उसी का अपग्रेड वर्जन हो सकता है हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है, इसलिए इन जानकारियों को फिलहाल अफवाह ही मानी जा रही है। और पढें: Vivo X300s के लॉन्च से पहले कैमरा फीचर्स हुए लीक, जानें क्या होगा खास
लीक जानकारी देने वाले टिप्स्टर Digital Chat Station ने संकेत दिया है कि एक नया स्मार्टफोन कस्टमाइजेबल AI शॉर्टकट बटन के साथ आ सकता है। भले ही उन्होंने फोन का नाम साफ नहीं बताया, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर यूजर्स का मानना है कि यह Xiaomi Civi 6 ही हो सकता है। टिप्स्टर Smart Pikachu ने भी दावा किया है कि उनका पुराना पोस्ट इसी फोन से जुड़ा था। बताया जा रहा है कि यह AI बटन यूजर्स को अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग काम सेट करने की सुविधा देगा, जैसे कैमरा खोलना, वॉइस असिस्टेंट एक्टिव करना या किसी ऐप को तुरंत लॉन्च करना। और पढें: OnePlus 13 के गिरे दाम, सिर्फ यहां मिल रहा इतना बड़ा डिस्काउंट
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Xiaomi Civi 6 में 6.59-inch का कर्व्ड LIPO डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें पतले बेजल होंगे। फोन में Qualcomm का पावरफुल Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिससे परफॉर्मेंस काफी मजबूत होने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप भी इस बार खास हो सकता है। लीक के अनुसार इसमें 200MP का मेन रियर कैमरा, 3x टेलीफोटो लेंस और 50MP का ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा डुअल स्टीरियो स्पीकर, X-axis लीनियर मोटर, मेटल फ्रेम और ग्लास बैक पैनल जैसे प्रीमियम फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं। और पढें: Vivo X300 Ultra की MWC 2026 में एंट्री पक्की, जानिए क्या हो सकते हैं इसके फीचर्स
अगर पिछले मॉडल की बात करें तो Xiaomi Civi 5 Pro में 6.55-inch का 1.5K OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया था। इसमें Leica के साथ मिलकर तैयार किया गया ट्रिपल कैमरा सेटअप और 6000mAh की बड़ी बैटरी भी थी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Civi 6 इससे भी बेहतर अपग्रेड लेकर आएगा, हालांकि यह फोन फिलहाल चीन तक सीमित रह सकता है लेकिन संभावना है कि कंपनी इसे दूसरे देशों में नए नाम से लॉन्च करे। जब तक Xiaomi आधिकारिक जानकारी नहीं देता, तब तक इन सभी लीक खबरों को अफवाह के तौर पर लेना ही बेहतर होगा।