comscore

Vivo Y19e फोन 5500mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत 8000 से भी कम

Vivo Y19e स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का लेटेस्ट बजट फोन है, जिसे 10 हजार से कम की कीमत में लॉन्च किया गया है। यहां जानें फोन से जुड़ी सभी डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Mar 20, 2025, 02:32 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Vivo Y19e स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी की लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन है, जिसे कंपनी ने 10 हजार से कम की कीमत में पेश किया है। फीचर्स की बात करें, तो वीवो के फोन में 6.74 इंच का डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz का है। इसके अलावा, फोन Unisoc T7225 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP का AI कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5500mAh की है। यहां जानें फोन की कीमत, उपलब्धता और फीचर से जुड़ी डिटेल्स। news और पढें: iPhone 17 खरीदने का सही टाइम, Flipkart पर 5000+ की छूट, Vijay Sales पर भी तगड़ी छूट

Vivo Y19e Price In India

कंपनी ने Vivo Y19e स्मार्टफोन को 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। यह दाम फोन के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट का होगा। कंपनी ने फोन को दो कलर ऑप्शन Titanium Silver और Majestic Green में पेश किया है। फोन की सेल आज 20 मार्च से Flipkart पर शुरू हो होगी। इस फोन की खरीद के साथ जियो का 449 रुपये वाला पैक फ्री मिलेगा, जिसमें डेली 3GB डेटा का एक्सेस मिलता है। news और पढें: 2925 रुपये की छूट पर मिलेगा Pova 8 5G, सस्ते में मिलेंगे 8000mAh बैटरी जैसे धाकड़ फीचर्स

Vivo Y19e Specifications

फीचर्स की बात करें, तो Vivo Y19e फोन में 6.74 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz का है। इसके अलावा, फोन Unisoc T7225 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 4GB RAM मिलती है। हालांकि, फोन की रैम को एक्सपेंड किया जा सकता है। वहीं, फोन की स्टोरेज 64GB की है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन Android 14 बेस्ड FunTouch OS 14 पर काम करता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इस सेटअप का प्राइमरी कैमरा 13MP का है। इस फोन में AI Erase और AI Enhance जैसे एआई फीचर्स का एक्सेस मिलता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा। फोन की बैटरी 5500mAh की है, जिसके साथ आपको 15W चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।