Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Aug 30, 2025, 09:20 AM (IST)
Tecno Pova Slim 5G
Tecno का सबसे पतला स्मार्टफोन Tecno Pova Slim 5G पिछले कई महीनों से चर्चा में बना हुआ है। अब स्मार्टफोन कंपनी ने इस स्लिम्स्ट फोन की इंडिया लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है। इसका लैंडिंग पेज भी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Flipkart पर लाइव हो गया है। इसमें फोन के डिजाइन को देखा जा सकता है। साथ ही, हैंडसेट में मिलने वाले फीचर्स का भी पता चला है। बता दें कि टेक्नो ने इस स्लिम फोन से पहले Pova 7 5G और Pova 7 Pro 5G को भारतीय बाजार में उतारा था। और पढें: POVA 8 5G ने भारत में मारी धमाकेदार एंट्री, प्रीमियम डिजाइन के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स
टेक्नो के अनुसार, Tecno Pova Slim 5G को 4 सितंबर 2025 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत मिड-प्रीमियम रेंज में रखी जाने की संभावना है। और पढें: Smartphones launch in India in Upcoming week: Motorola Edge 70 Pro से लेकर Tecno POP X 5G तक, अगले हफ्ते आ रहे ये फोन
शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर एक्टिव पेज में बताया गया है कि टेक्नो पोवा स्लिम 5जी दुनिया का सबसे पतला फोन है। इस डिवाइस के रियर में Horizontal पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें दो कैमरा लेंस हैं। इनके साथ LED फ्लैश लाइट भी दी गई है। और पढें: TECNO POP X 5G की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, मिलेगी 6500mAh बैटरी
इसमें इन-बिल्ट Ella वॉइस असिस्टेंट मिलती है, जिसे कंपनी ने खुद तैयार किया है। खास बात यह है कि एआई असिस्टेंट भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करती है। इस हैंडसेट में AI Writing और Circle To Search जैसे फीचर्स का भी उपयोग किया जा सकता है।
पेज को देखने से यह भी पता चला है कि टेक्नो पोवा स्लिम फोन व्हाइट कलर में अवेलेबल है। इस डिवाइस में कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके सेंटर में पंच-होल कैमरा लगा है। इसके अलावा, स्मार्टफोन में नो-नेटवर्क कम्युनिकेशन की भी सुविधा दी गई है। इससे यूजर्स नेटवर्क न होने या फिर कम होने पर भी सीमलेस कॉलिंग कर पाएंगे।
अंत में आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टेक्नो पोवा 7 व पोवा 7 प्रो 5जी के साथ Pova Curve 5G को मई में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी करने के लिए हैंडसेट में 64MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसकी बैटरी 5,500mAh की है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसे IP64 की रेटिंग भी दी गई है।