Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Apr 19, 2026, 04:52 PM (IST)
Smartphones launch in India in Upcoming week: स्मार्टफोन लॉन्च के लिए आने वाला हफ्ता बेहद खास रहने वाला है। इस हफ्ते मार्केट में कई बजट फोन दस्तक देंगे। अगर आप कम दाम में फोन खरीदने का मन बना रहे थे, तो आने वाला वीक आपके लिए ही है। इस लिस्ट में Tecno, Redmi व Motorola के फोन शामिल है। यहां देखें अगले हफ्ते कौन-कौन से फोन मार्केट में लॉन्च होने वाले हैं। और पढें: Motorola के 50MP सेल्फी कैमरे वाले फोन की पहली सेल, यहां मिलेगी बंपर छूट
Tecno POP X 5G स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। यह फोन 20 अप्रैल को भारत में दस्तक देगा। फोन को आप Amazon से खरीद सकेंगे। फीचर्स की बात करें, तो फोन में 6500mAh की बैटरी मिलने वाली है, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट मिलेगा। साथ ही पानी से बचाव के लिए फोन में IP64 Pro की रेटिंग मिलेगी। और पढें: Motorola Edge 70 Pro ने धाकड़ फीचर्स के साथ भारत में दी दस्तक, जानें कीमत
Hard to break. Easy to own.
और पढें: TECNO POP X 5G की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, मिलेगी 6500mAh बैटरी
TECNO POP X 5G is here with:
💪 IP64 Pro Dust & Water Resistance
🏋️ MIL-STD Certified Drop Resistance* Up to 1.5mLaunching on 20 Apr, 12PM. Only on Amazon India.#TECNOMobile | #TECNOPOPX5G pic.twitter.com/KQtzIfv4LO
— TECNO Mobile India (@TecnoMobileInd) April 18, 2026
Redmi A7 Series की बात करें, तो यह 21 अप्रैल को लॉन्च होगी। कंपनी इसमें 6300mAh की बैटरी देने वाली है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इस सीरीज में ब्लैक, ब्लू व ऑरेंज कलर ऑप्शन पेश किए जा सकते हैं।
Motorola Edge 70 Pro फोन 22 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा। फोन की सेल Flipkart पर उपलब्ध होगी। फीचर्स की बात करें, तो फोन में 6.8 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर से लैस होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का कैमरा मौजूद होगा। फोन की बैटरी 6500mAh की होगी, जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
इन सभी स्मार्टफोन की कीमतें व सेल डेट की जानकारी लॉन्च वाले दिन ही रिवील की जाने वाली है।