Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Oct 19, 2025, 03:30 PM (IST)
Realme GT 8 Series अगले हफ्ते लॉन्च होने वाली है। इस लाइनअप में Realme GT 8 और GT 8 Pro को जोड़ा गया है। इन दोनों को टीज किया जा रहा है। इस बीच सीरीज के प्रो वेरिएंट यानी जीटी 8 प्रो की बैटरी रिवील कर दी गई है। इसके साथ चार्जिंग से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई है। इससे पहले फोन के लुक से पर्दा उठाया गया था। और पढें: Realme P4R 5G फोन 8000mAh बैटरी के साथ भारत में होगा लॉन्च! डेट हो गई कंफर्म
कंपनी के मुताबिक, Realme GT 8 Pro को 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लाया जाने वाला है। इसको 120 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 50 वॉट की वायरलेस चार्जिंग भी मिलेगी। इसमें बायपास चार्जिंग की सुविधा दी जाएगी। वहीं, इस फोन की बैटरी केवल 15 मिनट में जीरो से 50 प्रतिशत चार्ज हो जाएगी। और पढें: 1000 रुपये से कम महीना देकर घर लाएं धाकड़ स्मार्टफोन, मिलेंगे दमदार बैटरी और कैमरा जैसे फीचर्स
कंपनी ने आगे बताया कि इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद इस फोन की थिकनेस 8.20mm है, जो पिछले मॉडल की मोटाई 8.5mm है। इसका मतलब है कि यह डिवाइस पुराने मॉडल से पतला होगा। और पढें: 8000mAh बैटरी वाले Realme फोन की पहली सेल, मिलेगी 3400 की बंपर छूट
रियलमी ने अभी तक जीटी 8 प्रो के सभी फीचर्स रिवील नहीं किए हैं, लेकिन लीक रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस फोन में 6.78 इंच का फ्लैट OLED पैनल देखने को मिल सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज होगा। इसमें अल्ट्रा-सॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा।
यह स्मार्टफोन Android 16 बेस्ड Realme UI 7 पर काम करेगा। फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के लिए अपकमिंग हैंडसेट में OIS सपोर्ट करने वाला 50 मेगापिक्सल का मेन लेंस, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और 200MP का टेलीफोटो लेंस मिल सकता है, जबकि फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिए जाने की संभावना है।
चिप की बात की जाए, तो रियलमी का यह 5G स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस होगा। इसमें 16 जीबी रैम और 1 टीबी स्टोरेज दी जा सकती है। इस फोन का वजन 209 से 214 ग्राम के बीच हो सकती है।