comscore

Realme GT 7 की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, दमदार बैटरी के साथ मिलेगा बढ़िया डिस्प्ले

Realme GT 7 जल्द भारतीय बाजार में एंट्री लेने वाला है। इस फोन की माइक्रो साइट Amazon पर एक्टिव हो गई है। इसमें गेम खेलने से गेमर्स का गेमिंग अनुभव बेहतर होगा।

Published By: Ajay Verma | Published: Apr 28, 2025, 08:46 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Realme GT 7 की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। इस स्मार्टफोन की माइक्रो-साइट शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon India पर लाइव हो गई है। इससे पता चला है कि डिवाइस को लाने के लिए BGMI मेकर Krafton के साथ साझेदारी की है। हालांकि, अभी तक फोन की लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की गई है और न ही फीचर्स रिवील किए गए हैं। news और पढें: Smartphone Price Hike: Vivo, Realme और Nothing स्मार्टफोन हो गए महंगे, 7000 रुपये तक बढ़ी कीमतें

मिलेगा बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस

अमेजन की लिस्टिंग के अनुसार, Realme GT 7 स्मार्टफोन 6 घंटे तक 120FPS पर काम करेगा। इससे गेमर्स को बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा। इसके लिए अलावा, फोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है। आपको बता दें कि कंपनी ने जीटी 7 को पिछले सप्ताह चीन में पेश किया गया था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत आने वाले फोन में चीनी वेरिएंट वाले फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। news और पढें: Samsung Galaxy M47 5G फोन 6000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन

Realme GT 7 फोन लेटेस्ट Android 15 बेस्ड Realme UI 6.0 पर रन करता है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज, पीक ब्राइटनेस 6500 निट्स और कलर गेमट 100 प्रतिशत DCI-P3 है। स्मूथ वर्किंग के लिए हैंडसेट में MediaTek Dimensity 9400+ चिप, 16GB तक रैम और 1 टीबी तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है। news और पढें: 8000mAh बैटरी वाले Realme P4R 5G की पहली सेल, मिलेगा जबरदस्त डिस्काउंट

फोटोग्राफी के लिए नए स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX896 लेंस और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। इसके कैमरे के माध्यम से 4के वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।

बैटरी

कंपनी ने रियलमी जीटी 7 में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी है। इसमें आईआर ब्लास्टर, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मिलता है। इसके अलावा, मोबाइल फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम स्लॉट, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। इसको IP69 की रेटिंग भी मिली है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कितनी होगी कीमत

स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने अभी तक अपने अपकमिंग स्मार्टफोन रियलमी जीटी 7 की कीमत को लेकर कोई डिटेल नहीं दी है, लेकिन लीक्स में कहा जा रहा है कि इसकी शुरुआती कीमत 30 से 35 हजार रुपये के बीच रखी जा सकती है। यह ग्राहकों के लिए कई आकर्षक कलर ऑप्शन में अवेलेबल होगा।