Written By Ajay Verma
Written By Ajay Verma
Edited by Ajay Verma |Published: May 12, 2026, 04:00 PM (IST)
Realme ने नए स्मार्टफोन Realme 16T 5G की भारत में लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया है। इसके साथ लॉन्च डेट भी अनाउंस कर दी है। इस डिवाइस को 16 सीरीज के तहत तीन शानदार कलर ऑप्शन में लाया जाएगा। इसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी और सेल्फी मिरर मिलेगा। इसके अलावा, हैंडेसट में रिवर्स चार्जिंग की सुविधा जाएगी। इसके आने से बाजार में वीवो (Vivo), ओप्पो (OPPO), सैमसंग (Samsung) और शाओमी (Xiaomi) जैसे ब्रांड को जोरदार टक्कर मिलेगी।
स्मार्टफोन कंपनी रियलमी के मुताबिक, Realme 16T 5G फोन 22 मई को भारत में लॉन्च होने वाला है। इस फोन को ग्राहकों के लिए Starlight Black, Starlight Red और blue कलर में अवेलेबल कराया जाएगा। इसकी बिक्री ऑफिशियल वेबसाइट और ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Flipkart से की जाएगी। हालांकि, अपकमिंग फोन की कीमत से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली है।
रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफोन को 8000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लाया जाने वाला है। कंपनी का कहना है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चलेगी, जिसमें 14.3 घंटे का गेमिंग, 34 घंटे का सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग और 21.9 घंटे का नेविगेशन टाइम शामिल है। इसे 45 वॉट फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का साथ मिला है।
माइक्रो-साइट को देखें, तो स्मार्टफोन में सेल्फी मिरर दिया है। इस मिरर की मदद से बैक-कैमरे से क्लियर सेल्फी क्लिक की जा सकती है। इसमें Square शेप का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें LED फ्लैश लाइट भी शामिल हैं।
इस मोबाइल फोन के राइट साइड में पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं, जबकि इसका लेफ्ट पूरा खाली है। इसकी थिकनेस 8.8mm है। इसके अलावा, फोन से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली है। पुरानी रिपोर्ट्स की मानें, तो स्मार्टफोन में फास्ट प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और Mali-G57 MC2 GPU मिल सकता है।
रिपोर्ट्स में आगे बताया गया कि रियलमी के मोबाइल फोन में स्मूथ फंक्शनिंग और मल्टी-टास्किंग के लिए 8 जीबी रैम मिलने की संभावना है। इसमें Android 16 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए जाएंगे।
रियलमी 16 को पिछले महीने यानी अप्रैल में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.57 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। इसका रेजलूशन 2372 × 1080 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 4200 निट्स है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर और 256 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
फोटो क्लिक करने के लिए 50MP का मेन और 2MP का मोनोक्रोम लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए 50MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसे IP66, IP68, IP69 और IP69K की रेटिंग मिली है। इसमें पोट्रेट, फोटो और स्लो-मोशन जैसे कैमरा स्पेक्स दिए गए हैं।
इस मोबाइल फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है। इसे 60 वॉट फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। इसमें डुअल सिम कार्ड स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए गए हैं। इसका वजन 183 ग्राम है।