comscore

Motorola Razr Fold फोन 2 सेल्फी कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Motorola का पहला बुक स्टाइल फोल्डेबल फोन Motorola Razr Fold भारत में लॉन्च हो गया है। इस फोन में कंपनी ने 2 सेल्फी कैमरा और 6000mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं। यहां जानें कीमत और खूबियां।

Published By: Manisha | Published: May 13, 2026, 01:14 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Motorola Razr Fold स्मार्टफोन फाइनली भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन है। फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में कंपनी ने 6.6 इंच का कवर डिस्प्ले दिया है, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz का है। वहीं, अनफोल्ड होने पर फोन में 8.1 इंच बड़ी स्क्रीन मिलती है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर से लैस है। कंपनी ने फोटोग्राफी के लिए 50MP का Sony LYTIA प्राइमरी कैमरा दिया है। फोन की बैटरी 6,000mAh की है। मोटोरोला फोन की सीधी टक्कर भारत में Samsung फोल्डेबल फोन से होने वाली है। आइए जानते हैं मोटो के फोल्ड फोन की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी सभी डिटेल्स। news और पढें: Mothers Day पर मां को तोहफे में दें ये स्मार्टफोन, कीमत 10000 रुपये से भी कम

Motorola Razr Fold Price in India, Availability

कंपनी ने Motorola Razr Fold को 1,49,999 रुपये की कीमत में पेश किया है। यह दाम फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 16GB RAM + 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,59,999 रुपये है। कंपनी ने फोल्डेबल फोन का FIFA World Cup 26 Collection भी पेश किया है, जिसकी कीमत 1,69,999 रुपये है। इस फोन में आपको Pantone Blackened Blue और Pantone Lily White कलर ऑप्शन मिलने वाले हैं। news और पढें: Motorola के पहले बुक-स्टाइल फोल्डेबल Motorola Razr Fold फोन की लॉन्च डेट कंफर्म, क्या Samsung की दबदबा होगा कम ?


लॉन्च ऑफर की बात करें, तो फोन पर कंपनी 10,000 रुपये का इंस्टेट डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इसके अलावा, जो भी ग्राहक 20 जून से पहले फोन को खरीदता है, उसे वन-टाइम स्क्रीन-रिप्लेसमेंट ऑफर भी प्राप्त होगा। फोन की सेल 20 मई दोपहर 12 बजे से Flipkart व कंपनी की साइट पर उपलब्ध होगी।

Motorola Razr Fold Specifications

अब बारी फीचर्स की आती है… मोटोरोला के पहले बुक स्टाइल फोल्डेबल फोन में कंपनी ने 8.1 इंच का इनर डिस्प्ले दिया है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट व 2K रेजलूशन के साथ आता है। कंपनी ने इस डिस्प्ले में 6,200 पीक ब्राइटनेस दी है। इसके साथ फोन में 6.6 इंच का कवर डिस्प्ले भी मौजूद है, जो कि 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इस फोन में 6000 Nits ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा, यह फोन Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर से लैस है। कंपनी ने फोन में 16GB RAM व 512GB स्टोरेज दी है।

फोटोग्राफी5 के लिए रेजर फोल्ड में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इस सेटअप में आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा 1/1.28-inch Sony LYTIA मिलता है। इसके साथ 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर 3x जूम के साथ आता है। वहीं, 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर इस सेटअप का हिस्सा है। सेल्फी के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो कि कवर डिस्प्ले पर मिलेगा। वहीं, इनर डिस्प्ले में 20MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

फोन की बैटरी 6000mAh की है, जिसके साथ आपको 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके साथ फोन में 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है। फोल्ड होने पर फोन का डायमेंशन 160.05×73.6×10.04mm और अनफोल्ड होने पर फोन का डायमेंशन 144.47×160.05×4.7mm है। वहीं, भार 243 ग्राम का है।

Motorola Razr Fold Specifications
इनर डिस्प्ले 8.1 इंच 2K Foldable Display
इनर डिस्प्ले रिफ्रेश रेट 120Hz
इनर डिस्प्ले ब्राइटनेस 6,200 Nits Peak
कवर डिस्प्ले 6.6 इंच
कवर डिस्प्ले रिफ्रेश रेट 165Hz
कवर डिस्प्ले ब्राइटनेस 6,000 Nits
प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 5
RAM 16GB
स्टोरेज 512GB
रियर कैमरा 50MP Primary + 50MP Periscope Telephoto (3x Zoom) + 50MP Ultra-Wide
प्राइमरी सेंसर 1/1.28-inch Sony LYTIA
कवर डिस्प्ले सेल्फी कैमरा 32MP
इनर डिस्प्ले सेल्फी कैमरा 20MP
बैटरी 6000mAh
फास्ट चार्जिंग 80W
वायरलेस चार्जिंग 50W
फोल्डेड डायमेंशन 160.05 × 73.6 × 10.04mm
अनफोल्डेड डायमेंशन 144.47 × 160.05 × 4.7mm
वजन 243 ग्राम

Motorola Razr Fold को मिलेंगी इनसे टक्कर

Motorola Razr Fold को मार्केट में Samsung Galaxy Z Fold7 5G से टक्कर मिलेगी। फोन की कीमत 1,74,999 रुपये है, लेकिन कंपनी इस फोन में आपको 200MP कैमरा देते हैं। इसके अलावा, फोन Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस है।

Vivo X Fold 5

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

रेंज की बात करें, तो कीमत में इस फोन को Vivo X Fold 5 से टक्कर मिलेगी, जो कि 1,49,999 रुपये की कीमत में आता है। यह फोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल 50MP कैमरा मिलता है। अनफोल्ड होने पर यह फोन 8.03 इंच स्क्रीन प्रोवाइड करता है।