Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: May 07, 2026, 03:57 PM (IST)
Motorola Razr Fold is the company's first-ever book-style foldable. (Credit: Motorola)
Motorola फाइनली भारतीय मार्केट में अपना पहला बुक स्टाइल स्मार्टफोन लेकर आने वाली है। पिछले काफी समय से यह फोन्स लीक्स का हिस्सा बना हुआ था। हाल ही में कंपनी ने फोन की लॉन्चिंग को टीज किया और अब आखिरकार कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट को कंफर्म कर दिया है। फोन की सेल Flipkart पर उपलब्ध होगी। कई इंटरनेशनल मार्केट में फोन को पेश किया जा चुका है। फीचर्स की बात करें, तो मोटोरोला के टैब में 8.1 इंच का डिस्प्ले मिलने वाला है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर से लैस होगा। वहीं, फोन की बैटरी 6000mAh की होगी, जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद होगा। आइए जानते हैं इससे जुड़ी डिटेल्स। और पढें: Motorola Edge 70 Pro+ फोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, 50MP कैमरा के साथ मिलेगा धाकड़ लुक
Motorola India ने अपने ऑफिशियल X हैंडल के जरिए Motorola Razr Fold फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह फोन भारत में 13 मई को लॉन्च होगा। जैसे कि हमने बताया फोन की सेल Flipkart पर उपलब्ध होगी। कंपनी की साइट पर भी फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, जिसके जरिए फोन के फीचर्स सामने आ चुके हैं। और पढें: Motorola Razr Fold की भारत में पहली सेल लाइव, मिल रहा 10,000 से ज्यादा का डिस्काउंट
The motorola razr fold brings the world’s #1 foldable camera by DXOMARK, a 6.6” to 8.1” 2K LTPO display, 6000mAh battery with 80W TurboPower™
और पढें: Moto G37 और Moto G37 Power 5G पावर पैक्ड फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
Unfold flawless. Launching 13th May on Flipkart, https://t.co/azcEfy2uaW and leading retail stores #motorolarazrfold #unfoldflawless pic.twitter.com/O48he7veUi
— Motorola India (@motorolaindia) May 7, 2026
फीचर्स की बात करें, तो मोटोरोला के फोन में 8.1 इंच का मेन डिस्प्ले दिया जाने वाला है। वहीं, फोन का कवर डिस्प्ले 6.56 इंच का होगा। डिस्प्ले में कंपनी 6200 Nits तक की ब्राइटनेस देने वाली है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलने वाला है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइडड सेंसर व 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर मौजूद होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलने वाला है। पानी से बचाव के लिए कंपनी फोन में IP46, IP48, IP49 रेटिंग देने वाली है।
इतना ही नहीं कंपनी इस फोन को Pantone Blackened Blue और Pantone Lily White कलर ऑप्शन में पेश करने वाली है। इसके साथ फोन में 2 वेरिएंट्स मिल सकते हैं, जिसमें 12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 16GB RAM + 512GB स्टोरेज मिल सकती है।
यूं तो भारतीय मार्केट में मौजूदा समय में कई स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन लेकर आती है, जिसमें सबसे टॉप पर Samsung का नाम मौजूद है। पिछले साल सैमसंग ने Samsung Galaxy Z Fold 7 को मार्केट में पेश किया था। वहीं, इस साल जुलाई में Samsung Galaxy Z Fold 8 को लेकर आने की तैयारी है। नेक्स्ट जनरेशन सैमसंग फोल्डेबल फोन लॉन्च से पहले मोटोरोला कंपनी मार्केट में अपना बुक स्टाइल फोल्डेबल फोन लेकर आने वाली है। माना जा सकता है कि मोटोरोला फोल्डेबल फोन आने से सैमसंग फोल्ड फोन इंडस्ट्री की बादशाहत कम हो सकती है। हालांकि, यह सब मोटोरोला फोन की कीमत और फीचर्स पर निर्भर करता है।
Samsung Galaxy Z Fold 7 की बात करें, तो कंपनी ने इसे 1,74,999 रुपये में पेश किया था। इस फोन में आपको 8 इंच का मेन और 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 200MP का कैमरा दिया गया है। इसकी बैटरी 4,400mAh की है।