Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: May 06, 2026, 09:04 AM (IST)
Motorola ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Razr Fold को इस साल की शुरुआत में ग्लोबली पेश किया था। अब इस फोल्डेबल फोन को भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च किया जाना है। यह डिवाइस किताब की तरह खुलता है। इसमें OLED स्क्रीन और क्वालकॉम की पावरफुल चिप Snapdragon 8 Gen 5 दी गई है। फोटोग्राफी के लिए 50MP का कैमरा मिलता है। इसकी बैटरी 6000mAh की है। इसके आने से Samsung, Google और OnePlus को जोरदार टक्कर मिलेगी। और पढें: 7000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन पर मिल रही सुपर डील, 800 रुपये से कम महीना देकर अभी लाएं घर
मोटोरोला ने ऑफिशियल ट्वीट कर Motorola Razr Fold की भारत में जल्द लॉन्चिंग का ऐलान किया है। हालांकि, अभी तक न तो फोन की लॉन्च डेट अनाउंस की गई है और न ही फीचर्स का खुलासा किया जा सकता है। माना जा रहा है कि रेजर फोल्ड के भारतीय वेरिएंट में भी ग्लोबल वेरिएंट वाले फीचर्स ही मिलेंगे। और पढें: Motorola के 50MP सेल्फी कैमरे वाले फोन की पहली सेल, यहां मिलेगी बंपर छूट
Something flawless is coming soon.
और पढें: Gaming Smartphones Under 30000: स्मूथ डिस्प्ले और पावरफुल बैटरी वाले बेस्ट फोन, मिलेगा गेमिंग का असली मजा
Stay ready for the next icon.#motorolaIndia #flawless #comingsoon pic.twitter.com/uzZD7VxEZO
— Motorola India (@motorolaindia) May 5, 2026
मोटोरोला के फोल्डेबल स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। इसकी पीक क्लॉक स्पीड 3.8GHz है। इसके साथ Adreno A829 GPU दिया गया है। इसकी इंटरनल स्टोरेज 512 जीबी तक है। इसमें 16 जीबी तक रैम मिलती है। स्क्रीन पर आएं, तो फोन में मेन डिस्प्ले 8 इंच का है। इसका रेजलूशन 2के और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इसकी पीक ब्राइटनेस 6200 निट्स है। इसकी कवर स्क्रीन 6.6 इंच है। इसका रिफ्रेश रेट 165 हर्ट्ज है। इस पर सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Ceramic 3 ग्लास लगाया गया है।
| Features | Detail |
| Display | 8 inch |
| Processor | Snapdragon 8 Gen 5 |
| Battery | 6000mAh |
| Ram | 16GB |
इस स्मार्टफोन को IP49 की रेटिंग दी गई है। इसका मतलब है कि यह पानी और धूल से खराब नहीं होगा। इसके अलावा, मोबाइल फोन में 6000एमएएच बैटरी दी गई है, जो 80 वॉट फास्ट चार्जिंग और 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।
मोटोरोला रेजर फोल्ड के आने से इंडियन मार्केट में कॉम्पिटिशन बहुत बढ़ जाएगा। इस डिवाइस से सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 और वनप्लस ओपन को जबरदस्त चुनौती मिलेगी। सबसे पहले गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 की बात करें, तो इस डिवाइस की कीमत प्रीमियम रेंज में रखी गई है। इस फोन में 8 इंच का मेन डिस्प्ले है। इसका रेजलूशन 120 हर्ट्ज है। इसे HDR10+ का सपोर्ट मिला है। इसकी सेकेंडरी स्क्रीन 6.5 इंच की है। इसकी पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स है। इस पर Corning Gorilla Glass Ceramic 2 लगा है।
स्मूथ फंक्शनिंग के लिए सैमसंग के स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और Adreno 830 GPU दिया गया है। इसमें 1 टीबी तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा, फोन में 200MP का कैमरा मिलता है। इसकी बैटरी 4400mAh की है। इसे 25 वॉट फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है।
वनप्लस ओपन को लॉन्च हुए काफी समय हो चुका है, लेकिन यह अभी फोल्डेबल फोन की रेस में बना हुआ है। इस स्मार्टफोन में कवर स्क्रीन के तौर पर 6.31 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इसमें 7.82 इंच की मेन एमोलेड स्क्रीन दी गई है। साथ ही, Snapdragon 8 Gen 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और Adreno 740 GPU दिया गया है।
फोटोग्राफी व वीडियो के लिए कंपनी ने फोल्डेबल फोन में 48MP का प्राइमरी और 48MP का अल्ट्रा वाइड लेंस दिया है, जबकि फ्रंट में 32MP का कैमरा मिलता है। यह लेंस कवर स्क्रीन पर मौजूद है। इसे IPX4 रेटिंग दी गई है। यानी कि यह स्प्लैश प्रूफ है।