comscore

Lava Agni 3 5G: दो डिस्प्ले के साथ आया देसी स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

Lava Agni 3 5G भारत में लॉन्च हो गया है। इस स्मार्टफोन के बैक-पैनल में छोटी स्क्रीन मिलती है। इसके अलावा, फोन में एक्शन बटन भी दिया गया है। आइये नीचे जानते हैं फोन की कीमत और फीचर्स।

Published By: Ajay Verma | Published: Oct 04, 2024, 12:56 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Lava Agni 3 5G: इंडियन स्मार्टफोन ब्रांड लावा ने अग्नी सीरीज के नए स्मार्टफोन लावा अग्नी 3 5जी को लॉन्च कर दिया है। यह भारत का पहला डिवाइस है, जो रियर मिनी एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें टाइम देखने के साथ म्यूजिक को बदला जा सकता है। इसके जरिए सेल्फी क्लिक की जा सकती है । स्मूथ वर्किंग के लिए मोबाइल फोन में MediaTek Dimensity 7300x चिपसेट और 8GB रैम दी गई है। इसमें 128GB स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा, अग्नी 3 में आईफोन वाला एक्शन बटन भी मिलता है। news और पढें: Lava Smart 4 Plus फोन 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत 10 हजार से भी कम

Lava Agni 3 5G Specifications

लावा अग्नी 3 5जी में 6.78 इंच का 3D Curved AMOLED डिस्प्ले है। इसका रेजलूशन 1.5के और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसको HDR का सपोर्ट मिला है। सुरक्षा के लिहाज से हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दिया गया है। इसके बैक-पैनल में छोटी स्क्रीन भी मौजूद है। इसमें नोटिफिकेशन चेक और म्यूजिक चेंज करने के साथ रियर कैमरे के जरिए सेल्फी भी क्लिक की जा सकती है। इसके अलावा, फोन में एक्शन बटन भी मिलता है, जिससे जरिए स्क्रीन शॉर्ट लेने से लेकर फ्लैश लाइट ऑन तक की जा सकती है। news और पढें: Lava Bold N2 5G शानदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, कीमत 12 हजार से कम

कैमरा

लावा के इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला OIS+EIS सपोर्ट करने वाला 50MP का लेंस, दूसरा 8MP का अल्ट्रा वाइड और तीसरा 8MP टेलीफोटो सेंसर मौजूद है। वीडियो कॉलिंग के लिए हैंडसेट के फ्रंट में 16MP का कैमरा मिलता है। news और पढें: Smartphone Launch in June 2026: जून में तहलका मचाने आ रहे ये धाकड़ फोन, मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स

प्रोसेसर और बैटरी

स्मार्टफोन कंपनी लावा ने अग्नी 3 में MediaTek Dimensity 7300X प्रोसेसर, LPDDR5 RAM और 128GB स्टोरेज दी है। इसमें हीटिंग की समस्या को खत्म करने के लिए वेपर कूलिंग चैम्बर कूलिंग टेक्नोलॉजी दी गई है। इस फोन 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 5000mAh की बैटरी मिलती है।

कनेक्टिविटी

Lava Agni 3 में कनेक्टिविटी के लिए 5G, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, ऑडियो जैक, डुअल सिम स्लॉट, navic और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

नए फोन की कीमत

Lava Agni 3 5G दो स्टोरेज मॉडल 8GB+128GB और 8GB+256GB स्टोरेज में अवेलेबल है। यदि आप इस फोन को चार्जर के साथ खरीदते हैं, तो 128GB वेरिएंट 22,999 और 256GB वेरिएंट 24,999 रुपये में मिलेगा। वहीं, बिना चार्जर के 128GB मॉडल को 20,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी पहली सेल 9 अक्टूबर से ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजन इंडिया (Amazon India) पर शुरू होगी।