Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jun 13, 2023, 06:10 PM (IST)
बैन होने से पहले बीजीएमआई (BGMI) बच्चों के बीच काफी पॉपुलर था और वह इस गेम को घंटों खेलते थे, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती थी। यही कारण है कि अब इस बैटल रॉयल गेम की वापसी ने माता-पिता और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, गेम डेवलपर क्राफ्टन (Krafton) ने इस बार गेम में पैरेंटल कंट्रोल फीचर दिया है, जिसकी मदद से पैरेंट्स अपने बच्चें के गेमिंग सेशन को मॉनिटर करने के साथ कंट्रोल कर सकते हैं। और पढें: BGMI के ये टिप्स दिलाएंगे चिकन डिनर, अभी करें फॉलो
कंपनी के अनुसार, पैरेंटल कंट्रोल फीचर को खासतौर पर 18 वर्ष से कम आयु वाले यूजर्स और माता-पिता व अभिभावकों के लिए तैयार किया गया है। इस फीचर में OTP कंफरमेशन, टाइम लिमिट और डेली स्पेंडिंग लिमिट जैसी सुविधा दी गई हैं, जिससे पैरेंट्स अपने बच्चों के गेमिंग सेशन पर नजर रख सकते हैं। और पढें: BGMI 4.4 Update: जल्द होगा रिलीज, इस सुपरफास्ट गाड़ी पर होगी सबकी नजर
गेम निर्माता क्राफ्टन ने पिछले महीने के अंत में बीजीएमआई का पहला अपडेट रिलीज किया था। इस अपडेट के तहत गेम में नया Nusa मैप जोड़ा गया। साथ ही, कई ट्रॉपिकल जोन भी रिलीज किए गए। इसके अलावा, गेम में ATV को भी ऐड किया गया और ग्राफिक्स में सुधार किए गए।
आपको बता दें कि Battle Grounds Mobile India गेम को पिछले साल आईटी एक्ट 69 नियम तोड़ने की वजह से बैन किया गया था। हालांकि, अब यह मोबाइल गेम 3 महीने के ट्रायल बेसिस पर भारत में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।