Published By: Mona Dixit | Published: Feb 02, 2023, 05:05 PM (IST)
Free Fire MAX में इंडियन सर्वर पर Moco Store लाइव हो गई है। इसमें ग्रैंड प्राइज के तौर पर Valentine के बंडल मिल रहे हैं। लक रॉयल को लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में प्लेयर्स काफी पसंद करते हैं। इसमें गेमर्स के पास अपनी पसंद का ग्रैंड और बोनस प्राइज सिलेक्ट करने की सुविधा भी होती है। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
ग्रैंड प्राइज की लिस्ट में जहां आकर्षक आउटफिट शामिल हैं। वहीं, बोनस प्राइज पूल में व्हीकल की स्किन के साथ-साथ कई बैकपैक मिल रहे हैं। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि इनमें से कोई भी आइटम फ्री में नहीं मिलेगा। इसके लिए प्लेयर्स को डायमंड खर्च करके स्पिन करना होगा। डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट
Free Fire MAX Moco Store को गेम के इंडियन सर्वर पर 1 फरवरी, 2023 को लाइव कर दिया गया है। बाकी मोको स्टोर से अलग यह काफी समय के लिए गेम में उपलब्ध है। प्लेयर्स के पास इसमें मिल रहे रिवॉर्ड पाने के लिए 14 फरवरी, 2023 तक का समय है। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू
प्लेयर्स ऊपर बताए गए सभी प्राइज नहीं पा सकते हैं। आपको स्पिन करने से पहले दोनों ग्रैंड और बोनस प्राइज लिस्ट में एक-एक आइटम सिलेक्ट करना होगा, जिन्हें पाना चाहते हैं। हालांकि, आपको बाद में अपने सिलेक्शन को बदल सकते हैं। दोनों आइटम सिलेक्ट करने के बाद प्लेयर्स की प्राइज लिस्ट यह हो जाएगी…
पहले स्पिन के लिए गेमर्स को नौ डायमंड्स खर्च करने होंगे। लास्ट स्पिन की कीमत 499 डायमंड्स है। यदि आप कुल 874 डायमंड खर्च करते हैं, तो आपको सभी रिवॉर्ड मिलने की गारंटी दी जाती है। यह एक अच्छा मौका है।